फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Babatpur Airport is on high alert

बाबतपुर एयरपोर्ट पर रहा हाई अलर्ट

Wed, 23 Mar 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 23 Mar 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Babatpur Airport is on high alert
बाबतपुर एयरपोर्ट - फोटो : AmarUjala
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के हवाई अड्डे पर हुए सीरियल धमाके की गूंज यहां बनारस तक सुनाई दी। दोपहर में दिल्ली मुख्यालय के निर्देश के बाद लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। एयरपोर्ट परिसर की पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ ही एंट्री टिकट की बिक्री रोक दी गई। ब्रसेल्स की घटना के बाद यह एहतियातन कदम उठाया गया।
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के बाद दोपहर दो बजे से एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट है। परिसर में हरेक शख्स को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। मुख्य टर्मिनल भवन के प्रस्थान गेट पर लगी एक्सरे मशीन से जांच के उपरांत ही लगेज अंदर ले जाए गए। सिक्योरिटी होल्ड एरिया से लेकर रनवे तक पर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त रहे। वहीं पोर्टिको तक किसी भी वाहन को आने नहीं दिया गया। सभी वाहन पार्किंग एरिया में ही रोके  गए।
विज्ञापन


दोपहर बाद से ही एयरपोर्ट परिसर से बाबतपुर चौराहे तक पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई। मालूम हो कि बाबतपुर एयरपोर्ट से रोजाना 22 उड़ानें अलग-अलग शहरों के लिए हैं। इसके अलावा चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें काठमांडू (नेपाल), बैंकाक (थाईलैंड), शारजाह (यूएई) और कोलंबो (श्रीलंका) भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed