{"_id":"68f9d2a7e3b523ee790ebc70","slug":"babatpur-airport-12-aircraft-able-to-take-off-in-an-hour-changes-will-happen-after-expansion-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबतपुर एयरपोर्ट: एक घंटे में उड़ान भर सकेंगे 12 विमान, विस्तारीकरण के बाद होगा ये बदलाव; जानें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबतपुर एयरपोर्ट: एक घंटे में उड़ान भर सकेंगे 12 विमान, विस्तारीकरण के बाद होगा ये बदलाव; जानें अपडेट
Thu, 23 Oct 2025 12:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:31 PM IST
सार
Varanasi News: बाबतपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद यहां से एक घंटे में 12 विमान उड़ सकेंगे। इससे यहां यात्रियों की भी संख्या में इजाफा होगा। प्रबंधन उन्हें सुविधाएं और सहूलियत भी देगा।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर जल्द ही विमानों के उड़ान भरने की संख्या बढ़ने वाली है। मौजूद समय में एक घंटे में महज 4 विमान ही उड़ान भर पाते हैं। विस्तारीकरण के तहत हो रहे विकास के बाद इस एयरपोर्ट से एक घंटे में 12 विमान उड़ान भर सकेंगे।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। इससे रनवे के साथ साथ यात्रियों की क्षमता भी बढ़ रही है। मौजूदा समय में एयरपोर्ट की क्षमता महज 1040 यात्रियों की ही है। आगामी समय में यात्रियों और उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए एयरपोर्ट का वृहद विस्तार किया जा रहा है। इस क्रम में रनवे की लंबाई को 4075 मीटर किया जा रहा है।
विज्ञापन
रनवे की लंबाई बढ़ने के साथ ही एप्रन पर पर्याप्त स्थान भी होगा जिस पर एक साथ 28 विमान खड़े हो सकेंगे। इनके अलावा विमानों को एक साथ उड़ान भरने और लैंड करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
मौजूदा समय में रनवे की दूरी कम होने के कारण एक घंटे में महज 4 विमान ही उड़ान भर पाते हैं। विस्तारीकरण के बाद एक घंटे में 12 विमान उड़ान भरेंगे। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। - पुनीत गुप्ता, एयरपोर्ट निदेशक