{"_id":"58afdee54f1c1b701cb24917","slug":"baba-vishwanath-sale-deed-of-the-house-of-1-85-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें कहां पर खरीदा गया भगवान शिव के लिए घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें कहां पर खरीदा गया भगवान शिव के लिए घर
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 24 Feb 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
amarujala
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि से ऐन पहले भगवान शिव के लिए घर खरीदा गया है। तीन मंजिला इस घर की कीमत करीब एक करोड़ 85 लाख रुपये है। यह घर भोलेनाथ की नगरी काशी में स्थित उनके मंदिर से महज चंद कदम की दूरी पर है।
विज्ञापन
मंदिर प्रशासन ने गुरुवार को 1.85 करोड़ रुपये में मंदिर से महज सौ मीटर की दूरी पर मेन रोड पर तीन मंजिला भवन खरीद लिया। रजिस्ट्री कार्यालय में मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने बाबा के नाम बैनामा कराया।
विज्ञापन
इस भवन में आने वाले समय में टिकट काउंटर के अलावा श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। बांसफाटक फूलमंडी और शापुरी मॉल के बीच स्थित तीन मंजिला भवन में 27 कमरे हैं।
विज्ञापन
241.42 स्क्वायर मीटर रकबा वाले भवन के स्वामियों सतीश जालान, हेमा अग्रवाल और स्वाति अग्रवाल ने मिलकर बाबा के नाम बैनामा किया। इस भवन की खरीद को मंदिर प्रशासन बड़ी उपलब्धि मान रहा है। इसमें आने वाले समय में न्यूनतम शुल्क पर श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला खोलने की भी योजना है।
अभी इस भवन में कुछ किरायेदार रह रहे हैं जिनसे जल्द ही कमरे खाली कराए जाएंगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि मंदिर के आसपास मुख्य मार्ग पर हमारे पास कोई जगह नहीं थी। यह भवन अब बाबा का हो गया है।
इससे योजनाओं के क्रियान्वयन और विस्तार में सहूलियत मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई न्यास की बैठक में भवन की खरीद के लिए प्रस्ताव पारित हुआ था। जल्द ही कुछ और भवनों की रजिस्ट्री कराई जाएगी।