फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba Vishwanath Abhishek with the water of Tehri Dam on Nirjala Ekadashi

निर्जला एकादशी पर टिहरी बांध के जल से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक

Tue, 06 Jun 2017 02:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 06 Jun 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
Baba Vishwanath Abhishek with the water of Tehri Dam on Nirjala Ekadashi
Nirjala Ekadashi - फोटो : अमर उजाला

निर्जला एकादशी पर सोमवार की सुबह निकाली गई काशी विश्वनाथ कलश शोभायात्रा में आस्था के अनेक रंग छा गए। 1111 कलशों में गंगा, यमुना, नर्मदा, केन, बेतवा समेत कई नदियों का जल लेकर कतारबद्ध श्रद्धालु निकले तो वातावरण भक्तिमय हो गया है।

विज्ञापन


इस दौरान ढोल, नगाड़े, बैंडबाजे के अलावा शहनाई की मंगलध्वनि गूंज रही थी। नृत्य के साथ भजनों की रसधार में श्रद्धालु जमकर भीगे। टिहरी समेत कई पावन नदियों के जल से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया गया।

विज्ञापन


सुप्रभातम संस्था की ओर से श्री काशी विश्वनाथ कलश यात्रा सुबह 7:30 बजे दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क से निकाली गई। राजेंद्र प्रसाद घाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा जल से कलशों को भरा। हाथों में गंगा जल से भरे कलश लिए पुरुषों, महिलाओं की टोलियां कतारबद्ध होकर निकलीं तो हर हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बाबा विश्वनाथ को टिहरी का जल भी अर्पित किया गया। निर्जला एकादशी के मौके पर बाबा दरबार मैं सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने गंगा की अविरलता-निर्मलता की कामना के साथ ही परिवार से लेकर राष्ट्र तक की खुशहाली और समृद्धि के लिए जलाभिषेक किया।


श्री काशी विश्वनाथ कलश शोभा यात्रा में पुरुष सफेद कुरता- पैजामा और कंधे पर पीला दुपट्टा ओढ़े चल रहे थे, जबकि महिलाएं सफेद -पीली रंग की साड़ी में थीं । सभी के हाथों में चांदी और मिट्टी के कलश थे। डमरू दल के नाद के अलावा शंखध्वनि भी रास्ते भर गूंजती रही।

भक्ति संगीत के साथ बटुक, दंडी संन्यासी, पंज प्यारे आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए घुड़सवार पुलिस कर्मियों के अलावा अन्य जवान भी तैनात थे।



गौदौलिया, बांसफाटक से होकर छत्ताद्वार, ज्ञानवापी होते हुए शोभायात्रा दिन के करीब नौ बजे बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंची। शहर के प्रमुख उद्यमी केशव जालान के अलावा कौशल शर्मा,जगदंबा तुलस्यान, राधे गोविंद केजरीवाल ने व्यवस्था संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed