फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   baba ramdev wiil came purvanchal university on yuva diwas

युवा दिवस पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय आएंगे बाबा रामदेव, तैयारियां हुईं तेज

Wed, 09 Jan 2019 07:43 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Wed, 09 Jan 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev wiil came purvanchal university on yuva diwas
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। इस बार के कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव आ रहे हैं। इस दौरान बाबा रामदेव कार्यक्रम में मौजूद छात्रों और दूसरे लोगों को योग की क्लास देंगे और उन्हें योग के फायदे बताएंगे।  
विज्ञापन


पतंजलि के जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत राज योगी ने बीएड और वाणिज्य संकाय व विज्ञान संकाय के छात्र- छात्राओं को सत्र आयोजित कर योग प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, आसन व प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग से  होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। सत्र का समापन मंगलवार को हुआ। इधर,  कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल पर बांस बल्ली लगाने का काम तेज कर दिया गया है।  
विज्ञापन

 

योग गुरु बाबा रामदेव के बैठने की जगह पर मंच भी तैयार किया जा रहा है। तैयारी कहां तक पहुंची इसको देखने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से एक टीम लगातार निरीक्षण कर रही है।  चार जिले से छात्रों के आने से खुफिया विभाग की नजर बढ़ गई है। सुरक्षा एवं सतर्कता विभाग की एक टीम ने बुधवार को कैंपस का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक,  विश्वविद्यालय ने इस प्रोग्राम में तकरीबन दो लाख लोगों को बुलाने का लक्ष्य रखा है। इसमें विश्वविद्यालय से संबंद्ध तमाम कॉलेजों के छात्रों प्रोफेसर और कर्मचारियों के अलावा जिले के कोने-कोने से लोगों को बुलाया है। उधर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed