युवा दिवस पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय आएंगे बाबा रामदेव, तैयारियां हुईं तेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि के जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत राज योगी ने बीएड और वाणिज्य संकाय व विज्ञान संकाय के छात्र- छात्राओं को सत्र आयोजित कर योग प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, आसन व प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। सत्र का समापन मंगलवार को हुआ। इधर, कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल पर बांस बल्ली लगाने का काम तेज कर दिया गया है।
योग गुरु बाबा रामदेव के बैठने की जगह पर मंच भी तैयार किया जा रहा है। तैयारी कहां तक पहुंची इसको देखने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से एक टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। चार जिले से छात्रों के आने से खुफिया विभाग की नजर बढ़ गई है। सुरक्षा एवं सतर्कता विभाग की एक टीम ने बुधवार को कैंपस का निरीक्षण किया।
जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय ने इस प्रोग्राम में तकरीबन दो लाख लोगों को बुलाने का लक्ष्य रखा है। इसमें विश्वविद्यालय से संबंद्ध तमाम कॉलेजों के छात्रों प्रोफेसर और कर्मचारियों के अलावा जिले के कोने-कोने से लोगों को बुलाया है। उधर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है।