फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba Hardev teach lessons in cleanliness

स्वच्छता का पाठ पढ़ाएंगे बाबा हरदेव

Sat, 21 May 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 21 May 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Baba Hardev teach lessons in cleanliness
अमर उजाला कार्यालय में आयोजित वाराण्‍सी विकास समिति की बैठक में अपने विचार रखते बाबा हरदेव सिंह।
नगर आयुक्त के रूप में शहर को अतिक्रमण से निजात दिलाने वाले बाबा हरदेव सिंह अब काशीवासियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएंगे। इसके लिए उन्होंने एक कार्ययोजना तैयार की है। उनका दावा है कि जनसहयोग के बूते अगले दस महीने में शहर को स्वच्छ बनाएंगे। स्वच्छता अभियान के ब्लूप्रिंट को यहां वाराणसी विकास समिति की बैठक में साझा करने के साथ ही उन्होंने कहा कि अभियान में प्रशासनिक तंत्र की मदद से काशी को स्वच्छ बनाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन


शनिवार की शाम अमर उजाला कार्यालय में हुई वाराणसी विकास समिति की बैठक में स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक बाबा हरदेव सिंह ने कहा कि स्वच्छता का अभियान चरणबद्ध तरीके से चलेगा। इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


इसकी निगरानी के लिए भी एक टीम बनाई जाएगी। बताया कि हर गली और हर घाट पर स्वच्छता प्रहरी तैनात किए जाएंगे। मोहल्लों में समय से झाड़ू लगे, कूड़ा उठे इसका पुख्ता बंदोबस्त किया जाएगा। सफाई कराने का जिम्मा स्वयंसेवकों का होगा जबकि कचरा निस्तारण का काम नगर निगम करेगा। बताया कि वे खुद इस अभियान में सामाजिक संस्थाओं और प्रशासनिक तंत्र के बीच सेतु का काम करेंगे। भीड़ वाले इलाकों में मोबाइल यूरिनल, टायलेट की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बाजार और चौराहों के आसपास कूड़ेदान रखे जाएंगे। इसके रखरखाव का जिम्मा स्वच्छता प्रहरी के पास होगा। हरदेव सिंह ने कहा कि मुझे इस शहर की दिक्कतें पता हैं। अभियान थोड़ा कठिन जरूर है लेकिन सफलता को लेकर मुझे कोई शक नहीं है। बैठक में आरके चौधरी, दीपक जैन, राहुल मेहता, संतोष बिहारी लाल, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, एके सिंह, एके लारी, शिवकुमार शुक्ला, डॉ. संजय गर्ग, डॉ. रितु गर्ग, सोमेश विश्वकर्मा, प्रेम मिश्रा, बीएस सुब्रमण्यम आदि मौजूद थे। संचालन राजेंद्र दुबे ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed