फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba consecrated with 2.5 lakh liters of milk flowers worth 7.5 crores were offered in Kashi

Maha Shivratri: ढाई लाख लीटर दूध से बाबा का अभिषेक, साढ़े 7 करोड़ के चढ़े माला-फूल, बम-बम हुई काशी नगरी

Fri, 08 Mar 2024 11:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 11:38 PM IST
सार

Maha Shivratri: मार्कंडेय महादेव कैथी, शूलटंकेश्वर महादेव, महामृत्युंजय महादेव समेत जिले के अन्य छोटे-बड़े शिवालयों में बाबा को एक लाख लीटर दूध चढ़ाया गया। मदार का फूल, गेंदा फूल, बेलपत्र आदि की बिक्री भी रिकॉर्ड तोड़ हुई है।

विज्ञापन
Baba consecrated with 2.5 lakh liters of milk flowers worth 7.5 crores were offered in Kashi
सारनाथ स्थित सारंग महादेव का दुग्धाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अविनाशी काशी महाशिवरात्रि पर बम-बम रही। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, मार्कंडेय महादेव, शूलटंकेश्वर, महामृत्युंजय समेत जिले के अन्य शिवालयों में लगभग ढाई लाख लीटर दूध से दुग्धाभिषेक और साढ़े सात करोड़ रुपये का माला-फूल चढ़ा।

विज्ञापन


दशाश्वमेध व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास की अधिकतर दुकानों पर देर शाम होते-होते दूध और बेलपत्र, मदार का फूल खत्म हो गया। सिर्फ काशी विश्वनाथ मंदिर में डेढ़ लाख लीटर दूध से बाबा का अभिषेक हुआ। 100 एमएल दूध औसतन एक भक्त ने चढ़ाया है। उधर, मार्कंडेय महादेव कैथी, शूलटंकेश्वर महादेव, महामृत्युंजय महादेव समेत जिले के अन्य छोटे-बड़े शिवालयों में बाबा को एक लाख लीटर दूध चढ़ाया गया। मदार का फूल, गेंदा फूल, बेलपत्र आदि की बिक्री भी रिकॉर्ड तोड़ हुई है।
विज्ञापन


इंग्लिशिया लाइन स्थित किसान फूल मंडी समिति के संचालक विशाल दुबे ने बताया कि दो दिन पहले से ही माला-फूल, बेलपत्र आदि की बिक्री हो रही है। मदार का फूल, गेंदा फूल और बेलपत्र की मांग शहर के अलावा आसपास जनपदों से भी खूब रही। लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये का माला-फूल का कारोबार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed