{"_id":"5db035888ebc3e013d6539a6","slug":"ba-third-year-student-girl-leap-in-ganga-attempt-to-commit-suicide-in-ramnagar-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए की छात्रा ने रामनगर पुल से गंगा में लगाई छलांग, घाट पर मौजूद लोगों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए की छात्रा ने रामनगर पुल से गंगा में लगाई छलांग, घाट पर मौजूद लोगों ने बचाया
Wed, 23 Oct 2019 04:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 23 Oct 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के रामनगर क्षेत्र स्थित सामने घाट पुल से एक छात्रा ने छलांग लगा दी। हालांकि छात्रा को बचा लिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
छात्रा कालेज के यूनिफार्म में थी। छात्रा के बैग से आईडी कार्ड मिला है। वह बीए के तृतीय वर्ष की छात्रा है। इसकी पहचान चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है। फिलहाल छात्रा ने छलांग लगाने का कारण नहीं बताया है। वह क्यों सुसाइड करना चाहती थी, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह लड़की ने जैसे ही छलांग लगाई वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे देख लिया। गंगा में छलांग के बाद छात्रा के कपड़े में हवा भरने की वजह से वह नदी के अंदर नहीं जा पाई और गंगा नदी में ही धारा के साथ बहने लगी। घाट के पास मौजूद लोग जल्दी वहां पहुंचे और छात्रा को जीवित बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन