फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   B.Ed. Entrance Exam Arrive with black ballpoint pen admit card copy of photo ID marks will be deducted

B.Ed. Exam: ब्लैक बॉल पॉइंट पेन, प्रवेश पत्र, एक फोटोयुक्त ID की प्रति के साथ पहुंचें; गलत उत्तर पर नंबर कट

Sun, 31 May 2026 09:46 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 31 May 2026 09:46 AM IST
सार

Varanasi News: बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ब्लैक बॉल पॉइंट पेन, प्रवेश पत्र तथा फोटोयुक्त पहचान पत्र की प्रति साथ लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर एक-तिहाई नकारात्मक अंकन होगा। अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
B.Ed. Entrance Exam Arrive with black ballpoint pen admit card copy of photo ID marks will be deducted
जगतपुर पीजी कालेज में बीएड का परीक्षा शुरू। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 और सहायक आचार्य की भर्ती परीक्षा रविवार को कराई जाएगी। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 106 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 48,218 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं सहायक आचार्य की भर्ती परीक्षा के लिए कुल 30 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13,131 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 

विज्ञापन


बीएड परीक्षा में अभ्यर्थियों को ब्लैक बॉल पॉइंट पेन का इस्तेमाल करना होगा। प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त आईडी की एक प्रति भी साथ ले जानी होगी, जो केंद्र पर जमा हो जाएगी। परीक्षा के दिन प्रश्नपत्र केंद्रों पर पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की कुलसचिव व परीक्षा की नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि दोनों परीक्षाओं में कुल 61,349 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय व जिला प्रशासन की ओर से तैनात परीक्षक शनिवार को ही पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन और रोडवेज पर रही भीड़, होटलों में भी नो रूम
रविवार को होने वाली दो बड़ी परीक्षाओं के कारण शनिवार से ही अभ्यर्थी अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ जिले में पहुंचने लगे। इसके चलते स्टेशनों और रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़ देखने को मिली। वहीं जिले के होटलों में भी ‘नो रूम’ जैसी स्थिति रही। स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए आरपीएफ की तैनाती की गई थी।

इन बातों का रखें ध्यान

  • परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले ही प्रवेश मिलेगा।
  • अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र, उसकी एक फोटोयुक्त प्रति और वैध फोटो पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश मिलेगा।
  • कक्ष निरीक्षक अभ्यर्थी से प्रवेश पत्र की एक फोटोयुक्त प्रति प्रथम पाली में जमा कराएंगे।
  • प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। हर प्रश्न के दो अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर दो अंक का 1/3 भाग काट लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed