फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh Young man visiting maternal grandparents home drowns in Ghaghara River no trace found even 24 hours

Azamgarh News: ननिहाल आया युवक घाघरा नदी में डूबा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; भैंस नहलाने के दौरान हादसा

Mon, 29 Jun 2026 07:23 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 29 Jun 2026 07:23 PM IST
सार

Azamgarh News: जिले के अराजी गंगापुर गांव में ननिहाल आए 18 वर्षीय राजन की भैंस नहलाते समय घाघरा नदी में डूबने से तलाश जारी है। 24 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चला। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर सर्च अभियान चला रहे हैं। राजन परिवार का इकलौता बेटा था, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Azamgarh Young man visiting maternal grandparents home drowns in Ghaghara River no trace found even 24 hours
युवक के डूबने की खबर पर बेसुध हुई मां। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: महाराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी गंगापुर गांव में घाघरा नदी में डूबे 18 वर्षीय युवक का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार को सुबह से एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने नदी में व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के साबित गांव निवासी राजन (18) करीब दस दिन पहले अपने ननिहाल अराजी गंगापुर गांव आया था। रविवार दोपहर लगभग 12:30 बजे वह भैंस को नहलाने के लिए घाघरा नदी गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वह नदी में लापता हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रविवार देर शाम तक तलाश कराई गई। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

Azamgarh Young man visiting maternal grandparents home drowns in Ghaghara River no trace found even 24 hours
माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद

सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया। टीम ने गोला घाट तक नदी में खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। अधिकारियों का कहना है कि नदी में पानी का तेज बहाव और गहराई के कारण तलाश अभियान में कठिनाई आ रही है।

बताया गया कि राजन अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी गुमशुदगी से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन लगातार नदी किनारे मौजूद रहकर उसके मिलने की आस लगाए हुए हैं।

महाराजगंज थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है। एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर नदी के विभिन्न हिस्सों में सघन खोज अभियान चला रहे हैं। जब तक युवक का पता नहीं चल जाता, तब तक अभियान जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed