फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   azamgarh villagers gone angry on police after teacher killed in road accident

कार से कुचलकर शिक्षक की मौत के बाद उग्र हुए ग्रामीण, पथराव में दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल

Sun, 18 Mar 2018 07:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 18 Mar 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
azamgarh villagers gone angry on police after teacher killed in road accident
जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर और आजमगढ़ जिले की सीमा पर स्थित एक गांव के पास रविवार को कार से कुचलकर बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजा और ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर दीदारगंज-खेतासराय मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर जौनपुर और आजमगढ़ जिले की पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें एक दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। बाद में एसपी ग्रामीण पुुलिस और पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे, तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


एसडीएम मार्टीनगंज और खेतसराय के संयुक्त आश्वासन पर करीब ढाई घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी थी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुघरपुर गांव निवासी अशोक गौतम (35) पुत्र राजाराम शिक्षक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपना गन्ना पड़ोसी जिला जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के भदैइला गांव में रविवार को गन्ना पेरकर गुड़ बनाने जा रहा था। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगाया था। वह जैसे ही गांव के बाहर निकला कि तभी सामने से आ रही अनियंत्रित कार बाइक में टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गई।

इसमें अशोक गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि कार में सवार लोग बच गए।  लोग अशोक को जिला अस्पताल जौनपुर ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अशोक की मौत होने की सूचना पर गांव के लोग क्षेत्र के 12 प्रमुख स्थानों पर ब्रेकर और 25 लाख रुपये मुआवजा की मांग करते हुए दीदारगंज-खेतासराय मार्ग जाम कर दिया। 

अधिकारियों से बातचीत के दौरान मची भगदड़

azamgarh villagers gone angry on police after teacher killed in road accident
जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव - फोटो : अमर उजाला
जाम लगने की सूचना पर आजमगढ़ और जौनपुर की पुलिस के अलावा एसडीएम मार्टीनगंज और शाहगंज भी पहुंच गए। वार्ता के दौरान ही अधिकारियों के किसी बात से नाराज होकर ग्रामीण पथराव करने लगे। जिससे भगदड़ मच गई।

चोट लगने से खेतासराय थाने पर तैनात दरोगा कृष्ण कुमार गुप्ता, सिपाही वीरेंद्र कुमार और दीदारगंज थाने के सिपाही वंशराज घायल हो गए। इनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा। उधर मौके पर हंगामे का क्रम चल ही रहा था कि तभी एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस और पीएसी लेकर पहुंच गए। भारी संख्या में फोर्स पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

लोगों की मांग को स्वीकार करते हुए एसडीएम मार्टीनगंज इंद्रभान तिवारी और खेतासराय जयनरायन सचान ने संयुक्त रुप से मांग को मानते हुए आश्वासन दिया और ढाई घंटे बाद जाम समाप्त हो गया। अशोक गौतम तीन बेटा और दो बेटियों का पिता था।

उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मामले में आजमगढ़ एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह  ने कहा कि घटना स्थल और चक्का जाम जौनपुर जिले की सीमा में हुआ, इसलिए इस संबंध में जौनपुर जिले की खेतासराय थाने में ही केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed