फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh son martyred on his birthday in kargil war

कारगिल विजय दिवसः जन्मदिन के दिन शहीद हुआ था आजमगढ़ का लाल       

Thu, 26 Jul 2018 12:38 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 26 Jul 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh son martyred on his birthday in kargil war
शहीद रामसमुझ यादव - फोटो : file photo
यूपी के आजमगढ़ जिले के रामसमुझ यादव ने जिस तारीख को उनका जन्म लिया उसी तारीख को ही 22 वर्ष की उम्र में अपने प्राण देश के लिए न्यौछाबर कर दिए। परिवार वालों को बेटे के बलिदान पर गर्व है। 
विज्ञापन


वहीं उस मां के दर्द को कोई बयां भी नहीं किया सकता है, जिसके बेटे ने भरी जवानी में अपने प्राण देश की सुरक्षा के लिए गवां दिए हो। पिता का दर्द भी कम नहीं होगा क्योंकि उन्होंने अपने जवान बेटे की अर्थी को कंधा दिया हो। सरकार ने परिवार के लिए बहुत कुछ दिया लेकिन आज भी परिवार को शहीद रामसमुझ यादव की कमी खलती है।
विज्ञापन


जिले के सगड़ी तहसील के नत्थूपुर गांव में आर्थिक रूप से पिछड़े राजनाथ यादव के परिवार में रामसमुझ यादव 30 अगस्त 1977 को जन्म लिया था। घर के बड़े बेटे होने के कारण घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने कड़ी मेहनत और मजदूरी कर अपनी पढ़ाई को पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके मन में देश सेवा की भावना प्रबल थी। इस जज्बे को परवान चढ़ाने के लिए उन्होंने 1997 में आर्मी ज्वाइन की। उनके आर्मी ज्वाइन करने के बाद घर की आर्थिक स्थिति सुधरने लगी। छोटे भाई प्रमोद यादव, छोटी बहन मीना की पढ़ाई आराम से होने लगी। अब परिवार के लोग उनकी शादी के लिए लड़की तलाश करने लगे थे।

परिवार के लोगों को शहीद रामसमुझ की कमी हर समय खलती

Azamgarh son martyred on his birthday in kargil war
शहीद रामसमुझ यादव की लगाई गई प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान 1999 में कारगिल की जंग शुरू हो गई। इनकी पल्टन को भी युद्ध में भेज दिया गया। जहां इन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों से लोहा लिया। 30 अगस्त 1999 को लड़ते हुए शहीद हो गए। उनके शहीद होने की खबर से पूरा परिवार हतप्रभ रह गया।

सरकार ने परिवार को अपनी ओर से 18 से 20 लाख रुपये, 22 विस्वा जमीन और गैस एजेंसी दिया। वहीं रामसमुझ की बटालियन के जवानों ने अपने पैसे से उनके परिवार को शहीद आवास बनवाकर दिया। आज पूरा परिवार सुखमय जीवन व्यतीत कर रहा है। लेकिन परिवार के लोगों को शहीद रामसमुझ की कमी हर समय खलती है।

माता प्रतापी देवी को उनकी तस्वीर की ओर आंख उठाकर भी नहीं देखती है। ऐसा लगता है जैसे वह शहीद पुत्र से इस तरह चले जाने के कारण नाराज हो। वह अपना दर्द भी किसी से बयां नहीं करती हैं।

उनके पिता राजनाथ यादव लोगों से घुलते मिलते हैं लेकिन सीने में पुत्र के जाने का दर्द वह अपने सीने में दबाए हुए हैं। उन्हें अपने पुत्र के देश के लिए शहीद होने का गर्व तो है लेकिन उसके न होने का गम भी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed