फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh: Six inter-district thieves caught

आजमगढ़ः छह अंतरजनपदीय चोर पकड़ाए

Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Six inter-district thieves caught
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को बैठौली मोड़ के पास से छह बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के कब्जे से चोरी की 15 बाइक बरामद हुई है। एसपी सिटी पंकज पांडेय ने बताया कि पकड़े गए बाइक चोर अंतर्जनपदीय हैं। मौके से चार तथा उनकी निशानदेही पर 11 समेत चोरी की कुल 15 बाइक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

अतरौलिया के भगवानपुर मदियापार निवासी डॉ.संजय सिंह यादव शहर के कुर्मीटोला मुहल्ले में रहते है। दो जुलाई को उनकी बाइक चोरी हो गई। कोतवाली पुलिस विवेचना में जुटी थी कि बुधवार की रात सूचना मिली कि बाइक चोर गिरोह के कुछ सदस्य बैठौली मोड़ से बाईपास होते हुए शहर में आने वाले है। इस पर पुलिस ने बैठौली बाईपास के पास घेरेबंदी कर ली। थोड़ी देर बाद चार बाइक पर सवार छह युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो एक युवक ने पुलिस पर फायर कर दिया। किंतु पुलिस ने सभी को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में सुल्तान हैदर, मिनाहल हुसैन, मो. फरदीन, अभिषेक गुप्ता सभी निवासी बड़ागांव थाना घोसी जिला मऊ, दिलशाद निवासी मदापुर थाना घोसी जिला मऊ व शनि सिंह निवासी बंशीबाजार सिकंदरपुर, बलिया शामिल है। इनके पास से बरामद चारों बाइक चोरी की थी। पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 11 बाइक उकरौड़ा गांव स्थित एक गड्ढे से बरामद की। इसके अलावा एक तमंचा भी पुलिस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed