फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   azamgarh police encounter,one person arrested

आजमगढ़ः पुलिस मुठभेड़ में डी-16 गैंग का इनामी बदमाश गिरफ्तार, आरक्षी को भी लगी गोली

Tue, 13 Jun 2017 05:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 13 Jun 2017 05:57 PM IST
azamgarh police encounter,one person arrested
तरवां थाना क्षेत्र के नवरसिया गांव के पास हुई मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
सूबे में एक तरफ जहां योगी राज में अपराधियों का पारा गर्म है तो वहीं पुलिस उनके मनोबल तोड़ने में दिन-रात एक कर जुटी हुई है। ताजा मामला आजमगढ़ का है जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान डी-16 गैंग का इनामी बदमाश  वैभव यादव को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसके अन्य चार साथी मुठभेड़ के दौरान भागने में कामयाब रहे।


इस मुठभेड़ में एक आरक्षी भी घायल हो गए। पुलिस और अपाधियों की यह मुठभेड़ मंगलवार अहले सुबह तरवां थाना क्षेत्र के नवरसिया गांव के पास हुई। 
पुलिस की जवाबी फायरिंग में डी-16 गैंग का इनामी बदमाश वैभव उर्फ छोटू घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर बदमाश को वाराणसी के लिए रेफर किया है।

घायल बदमाश के कब्जे से एक नाइन एमएम की पिस्टल, दो कारतूस, दो मोबाइल और एक काले रंग की पल्सर बाइक बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण के लिए मंगलवार की भोर में प्रभारी निरीक्षक तरवां खरिहानी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान चिरैयाकोट मार्ग से दो बाइकों पर सवार चार लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें जब रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। उधर, पल्हना के नवरसिया गांव के पास देवगांव पुलिस भी पहुंच गई। दोनों तरफ से खुद को घिरा देख बदमाशों पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया।

इस दौरान बदमाशों की गोली से आरक्षी विनय कुमार निवासी बागेश्वरनगर घायल हो गए। एक गोली एसओ तरवां के वाहन पर लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में डी-16 गैंग के सक्रिय सदस्य वैभव उर्फ छोटू यादव गोली लगने से घायल होकर गिर गया। उसे तीन गोली लगी।

वैभव के तीन साथी भाग निकलने में सफल रहे। मुठभेड़ के दौरान मौके से फरार हुए बदमाशों में राकेश सरोज पुत्र चेनई सरोज मेंहनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गोपालपुर, श्याम जी पासी पुत्र श्याम लाल पासी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर और राहुल यादव पुत्र रामजन्म यादव महाराजगंज थाना क्षेत्र के राधे का पुरा गांव के निवासी है।     

मां का प्रोत्साहन मिलने पर करता गया अपराध

azamgarh police encounter,one person arrested
इसी पल्सर गाड़ी से आए थे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
 मुठभेड़ में गिरफ्तार वैभव उर्फ छोटू ने मध्यप्रदेश में लूट की पहली घटना को 2013 में अंजाम दिया था। इस घटना के बाद उसकी मां ने अदालत में पुलिस टीम के खिलाफ प्रार्थनापत्र देकर दबाव बनाया था। इससे वैभव को प्रोत्साहन मिला और अपराध दर अपराध करता चला गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने दी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में वैभव ने साथियों के साथ मिलकर जौनपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक और तत्कालीन सहायक पुलिस अधीक्षक के गनर आरक्षी रजनीश सिंह के ऊपर फायरिंग की थी। इसमें आरक्षी घायल हुआ था। हाल ही में उसने चक्रपानपुर जहानागंज में पेट्रोल पंप पर लूट करते समय पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारी  थी।  

कुछ दिन पूर्व देवगांव क्षेत्र के लालगंज बाईपास पर एक व्यापारी की कार रोककर पांच लाख रुपये लूटे थे। देवगांव में ही देशी शराब की दूकान के सेल्समैन को लूट कर मौके पर ही गोली मार कर हत्या और तरवां थाना क्षेत्र के एक स्वर्ण व्यापारी से दूकान में लूट की घटना को अंजाम दिया था।

सरायमीर में वैभव और उसके साथियों ने सुपारी लेकर एक व्यक्ति की हत्या की थी। उन्होंने बताया कि अभियुक्त वैभव माफिया गैंग डी-16 का मुख्य सक्रिय सदस्य है। उस पर  15 हजार का इनाम है। इसके मुख्य साथी सचिन पांडेय के जेल जाने के बाद वह पूरे गैंग का संचालक बन गया था।

वैभव उर्फ छोटू यादव पर जिले के विभिन्न थानों में कुल 25 मामले दर्ज हैं। जिसमें तरवां में चार, सरायमीर, जहानागंज, मुबारकपुर और सिधारी में एक-एक, देवगांव में दो, निजामाबाद में तीन, रानी की सराय में चार, कंधरापुर में चार और नगर कोतवाली में चार मुकदमें पंजीकृत हैं। इसके अलावा इस तीन मुकदमें मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर थाने में भी दर्ज हैं।       
 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed