फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   azamgarh police do lathi charge on villagers for idol immersion

आजमगढ़ः प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बाद में पिटी,इंस्पेक्टर- दरोगा घायल

Sat, 21 Oct 2017 08:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 21 Oct 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
azamgarh police do lathi charge on villagers for idol immersion
लाठीचार्ज करने से आक्रोशित हो गए थे लोग - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के एक गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर डांस कर रहे लोगों के कारण सड़क जाम हो गया।सूचना पर पहुंची पुलि ने लाठी चार्ज कर दिया। ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव करने लगे। चोट लगते ही पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए गए। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार तिराहे पर शुक्रवार की रात 12.30 बजे पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किए जाने से नाराज ग्रामीण और बाजार के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ईंट की चोट से गंभीरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौधरी, दरोगा मेवालाल और चालक रविंद्रनाथ चौबे घायल हो गए। पत्थर लगने से रोडवेज की एक वातानुकूलित बस का शीशा आदि टूट गया। बाजार वालों के कहने पर लोग प्रतिमाएं विसर्जित करने के लिए लेकर चले गए। बाद में कई थानों की फोर्स लेकर एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आरोपी के न मिलने पर ट्रैक्टर-ट्राली समेत तीन डीजे हिरासत में लेकर थाने चले आए। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने 14 नामजद और 35 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।  बिंद्राबाजार में दीपावली के दिन कुल छह से अधिक स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित होती हैं। शुक्रवार की रात पूजा कमेटी के लोग मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब साढ़े बारह बजे तीन प्रतिमाएं बिंद्राबाजार चौक पर खड़ी थी। लोग डीजे बजाकर नाच रहे थे। आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर डीजे बजने से जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों का लंबा जमावड़ा हो गया।

जाम लगने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर प्रदीप चौधरी पुलिसबल के साथ पहुंचे और नाच रहे लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया। चोट लगने पर लोग भाग खड़े हुए। कुछ देर बाद क्षेत्र के लोग एकत्र होकर पुलिस पर पथराव करते हुए उन्हें खदेड़ लिया। पत्थर लगने से इंस्पेक्टर प्रदीप चौधरी, दरोगा मेवालाल गोंड़ और चालक रविंद्रनाथ चौबे घायल हो गए। चोट लगते ही पुलिसकर्मी भाग गए। 

मौके पर पहुंचीं पूरे जिले की फोर्स तो भागे लोग

azamgarh police do lathi charge on villagers for idol immersion
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लोग अपनी प्रतिमा विसर्जन के लिए रानीपुर रजमो गांव में स्थित अग्यवानी मां के धाम पर स्थित पोखरे में लेकर चले गई। करीब एक घंटे पर एसपी सिटी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस देख लोग भाग गए। पुलिस प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद वहां खड़े डीजे मशीन और हार्न से लगा तीन ट्रैक्टर ट्राली अपने कब्जे में लेकर थाने चले गए।

घटना के संबंध में इंस्पेक्टर प्रदीप चौधरी ने तहरीर देकर रानीपुर रजमो गांव निवासी मनोज सोनकर, अविनाश गुप्ता, कृष्णा सेठ, बाबूलाल सोनकर, मनोज, रामअवध, अनुप सेठ, रवि सोनकर, संजय गुप्ता, विपिन, आजाद सिंह जबकि गौरी गांव निवासी रवि सोनकर, रामअवतार, राजू सोनकर को नामजद और 35 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

घटना के बाद दहशत में थे यात्री
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार में शुक्रवार की रात तिराहे पर जाम के दौरान पुलिस और क्षेत्रवासियों के बीच हुए गुरिल्ला युद्ध से जाम में फंसे यात्री दहशत में थे। बस में मौजूद यात्री अपने सामान को सुरक्षित करने के लिए इकट्ठा करने लगे।

वहीं महिलाएं आभूषणों को निकालकर पर्स में रखने लगी थी। इसीबीच जैसे ही मामला शांत हुआ और जाम खुला तो चालक अपने-अपने वाहन लेकर ऐसे तेजी से भाग रहे थे। जैसे किसी बहुत बड़ी मुसिबत से उन्हें छुटकारा मिल गया हो।

 बिंद्राबाजार में शुक्रवार की रात पुलिस के लाठी चार्ज होते ही एक डीजे संचालक अपना ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने लगा। इस दौरान ट्राली पर बंधे हार्न ऊपर से गुजरे विद्युत तार से टकरा गई और तार के साथ-साथ पोल भी टूट गया। विद्युत पोल टूट जाने से पूरे बाजार की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। शिकायत के बावजूद दूसरे दिन शनिवार की देर शाम तक विद्युत व्यवस्था नहीं बहाल हो सकी। कस्बे में अंधेरा छाया हुआ था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed