फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh police arrest accused of religious conversion

आजमगढ़: प्रार्थना के बहाने किया जाना था धर्मांतरण, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 21 Sep 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 21 Sep 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh police arrest accused of religious conversion
गांव वालों की सूचना पर पहुंची देवगांव पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 ईसाई मिशनरी से जुड़े लोग लोगों को आकर्षित कर उन्हें प्रार्थना सभा में बुलाकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। यह खेल जोरों पर चल रहा है। गुरुवार को इसी प्रकार का मामला आजमगढ़ जिले के  देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकी नरसिंहपुर गांव में उजागर होने पर पुलिस पहुंची और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


चौकी नरसिंहपुर गांव में स्थित मुसहर बस्ती के सामने चंद्रावती पत्नी प्रकाश का मकान है। इसमें करीब तीन वर्ष से ईसाई समुदाय के लोगों की प्रार्थना सभा चल रही थी। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर तत्काल मौके पर डायल 100 और पल्हना चौकी प्रभारी पहुंच गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों से हुई पूछताछ के दौरान इन महिला और पुरुषों ने बताया कि बीते करीब तीन वर्ष से हम लोग यहां ईसा मसीह की महिमा का बखान कर रहे हैं। हम लोगों का किसी प्रकार से धर्म परिवर्तन नहीं कराया गया। हम लोग विभिन्न रोगों से तंग आकर प्रभु ईसा मसीह की शरण में आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो दर्जन से अधिक लोग जुड़े

Azamgarh police arrest accused of religious conversion
UP Police
ईसा मसीह की महिमा कराने वाला मोतीराम पुत्र इंद्रदेव है। वह मेंहनगर थाने के रामपुर पट्टी गांव का निवासी है। मोतीराम के प्रयास से यहां करीब दो दर्जन से अधिक लोग जुड़े हैं। इसमें नरसिंहपुर गांव निवासी चंद्रावती पत्नी प्रकाश, फूलचंद पुत्र बेचन, ज्ञानती पत्नी राजेश, कलपत्ती पत्नी रूपचंद, पल्हना गांव निवासी गीता पत्नी भीम, सुमन पत्नी सुरेश, जगदीश पुत्र स्वर्गीय बिहारी, खुरसू गांव निवासी कविता पुत्री सतीराम, जलेबा पत्नी रामकिशुन निवासी, हीरावती पत्नी सतीराम आदि का नाम शामिल है।

मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस मुख्य आरोपी मोतीराम को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने कहा कि  धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची थी, एक आरोपी मेंहनगर थाना क्षेत्र के मोतीराम को गिरफ्तार किया गया था। लोगों की मांग पर उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed