{"_id":"5bf42f94bdec22098d6af570","slug":"azamgarh-people-get-eye-problem-after-he-went-for-dance-in-arkestra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में आर्केस्ट्रा की लाइट से लोगों की आंखों की रोशनी हुई कम, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में आर्केस्ट्रा की लाइट से लोगों की आंखों की रोशनी हुई कम, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
अांख की जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में आर्केस्ट्रा देखने पहुंचे कई लोगों को वहां लगी लाइट ने परेशान कर दिया। पहाड़पुर गांव में श्यामधारी पटेल के यहां एक निजी कार्यक्रम में सोमवार रात आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें सोडियम लाइट लगाई गई थीं। इसकी रोशनी जिस किसी की भी आंखों पर पड़ी दूसरे दिन उसकी आंखों की रोशनी कम हो गई और उनमें सूजन भी आ गई। कई लोग इससे पीड़ित होकर दवा के लिए चिकित्सक के पास पहुंचे।
आर्केस्ट्रा देखने पहाड़पुर, मक्खापुर, बरडीहा, गोड़ौली, बनियापार आदि गांव के सैकड़ों लोग पहुंचे। नाच देख रहे लोगों के सामने आर्केस्ट्रा के बगल में सोडियम बल्ब लगी हुई थी। इससे निकली किरणों से दर्जनों लोगों की आंख की रोशनी प्रभावित हो गई। इनकी आंखों में दर्द होने लगा और सूजन हो गई।
भोर में ही प्राइवेट मेडिकल हाल वालों को खुलवाकर आई ड्राप और दवा लेना शुरू किया। सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़पुर पर दर्जनों लोग पहुंचे और डा. संजय यादव को दिखाकर दवा ली। डा. संजय यादव ने बताया कि बल्ब की रोशनी से उत्पन्न किरणों से परेशानी बढ़ रही है। इस घटना में धर्मराज, अशोक, मदन, जतन, लक्ष्मण, राजपथ, बिरजू सिंह, शंभू, राम समूह, अशोक, संजय, शंकर आदि दर्जनों लोग परेशान रहे।