फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   azamgarh older man killed in panchayat

आजमगढ़ः नहीं बनी बात तो भरी पंचायत में वृद्ध को पीटकर मार डाला

Mon, 26 Mar 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 26 Mar 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
azamgarh older man killed in panchayat
नाली का विवाद निपटाने के लिए बुलाई गई थी पंचायत - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के एक गांव में रविवार की दोपहर नाली के विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में मनबढ़ों ने वृद्ध को लात-घूंसों से पीटकर मार डाला। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी खैरा गांव में हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। सहमे पंच भी घर चले गए।
विज्ञापन


पुलिस पहुंची लेकिन तब तक हमलावर गांव से भाग निकले। वृद्ध के बेटे ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पश्चिमी खैरा गांव निवासी शिवजोर मौर्य (70) और श्रीराम के घर सटे हुए हैं। दोनों के बीच घर का गंदा पानी नाली में बहाने को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


इसे लेकर पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी। रविवार को विवाद सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई थी। दोपहर को सभी सम्मानित पंच जुट गए और पंचायत की कार्रवाई शुरू हो गई। बातचीत के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच श्रीराम और उशके साथ के लोग लात, घूसों से शिवजोर मौर्य पर टूट पड़े और उसे पीटकर घायल कर दिया। पंचायत में मारपीट होने पर अफरातफरी मच गई। जिसको जहां जगह मिली वहीं से भाग निकला।

उधर, मनबढ़ों की पिटाई से घायल शिवजोर मौर्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शिवजोर की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


शिवजोर के बेटे गुड्डू मौर्य ने श्रीराम, लछीराम और अजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed