फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh News Cyber fraudster arrested scamming people under guise of investment swindled 13 lakh

Azamgarh News: निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाला अपराधी अरेस्ट, 13.74 लाख हड़पे थे; पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Thu, 09 Jul 2026 09:13 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 09 Jul 2026 09:13 PM IST
सार

Azamgarh News: साइबर थाना पुलिस ने निवेश के नाम पर 13.74 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को अधिक मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराता था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Azamgarh News Cyber fraudster arrested scamming people under guise of investment swindled 13 lakh
ठगों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने निवेश के नाम पर साइबर ठगी की रकम अपने खाते में मंगाने वाले एक शातिर अपराधी रामाश्रय सरोज को गिरफ्तार किया है। उसके खाते से गुजरात राज्य की एक एनसीआरपी शिकायत में 13 लाख 74 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला जुड़ा हुआ पाया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

विज्ञापन




एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की जांच के दौरान संदिग्ध बैंक खाता संख्या 39938214534 के खाताधारक रामाश्रय सरोज को पूछताछ के लिए बुलाया गया। रामाश्रय सरोज ग्राम सोफीपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ का निवासी है। पूछताछ के दौरान बैंक खाते के स्टेटमेंट और तकनीकी विश्लेषण में रामाश्रय सरोज अपने साथी गुड्डू कुमार के साथ साइबर अपराध में संलिप्त पाया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे बुधवार की शाम गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ने बताय कि इस संबंध में थाना साइबर क्राइम में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ ही आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त रामाश्रय सरोज है, जबकि वांछित अभियुक्त गुड्डू कुमार पुत्र मिथलेश कुमार, निवासी ग्राम बेलदारीपर, जनपद नालंदा, बिहार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध का तरीका
एसपी ग्रामीण ने बातया कि रामाश्रय सरोज अपने बैंक खाते का उपयोग साइबर ठगी की धनराशि प्राप्त करने के लिए करता था। उसका साथी गुड्डू कुमार साइबर ठगी से प्राप्त रकम रामाश्रय के खाते में भेजता था। रामाश्रय एटीएम से नकदी निकालता था, अपना कमीशन रखता था और शेष धनराशि अपने साथी को दे देता था। इस प्रकार दोनों मिलकर साइबर ठगी से अवैध आर्थिक लाभ कमाते थे। जांच के दौरान रामाश्रय के खाते से जुड़ी गुजरात राज्य की एक एनसीआरपी शिकायत मिली, जिसमें निवेश के नाम पर 13 लाख 74 हजार रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed