फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh new positive corona cases found

आजमगढ़ में डॉक्टर समेत 18 नए कोरोना संक्रमित मिले, पॉजिटिव मरीजों की संख्या 143 पहुंची

Fri, 05 Jun 2020 06:09 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 05 Jun 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh new positive corona cases found
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को फिर एक चिकित्सक समेत 18 नये मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। आठ पुराने मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग को झटका लगा है। वहीं छह नए मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने 18 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। जनपद में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 143 पहुंच गई है। इसमें 109 अभी भी सक्रिय हैं। 31 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और तीन की मौत हुई है।

विज्ञापन


जनपद में जो 16 नए मरीज पाए गए हैं उनमें जीयनपुर सीएचसी के एक चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। वो मऊ के कोपागंज के रहने वाले हैं। इनकी ड्यूटी रेलवे स्टेशन पर लगाई गई थी। मेंहनगर ब्लाक के सिंहपुर सरैया गांव में एक और कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया है। ये 13 मई को मुंबई से आया था।
विज्ञापन


इससे पहले यहां एक मजरे में एक संक्रमित मिला था। अब बीच गांव में संक्रमित मरीज मिलने पर पूरे गांव को सील किया जा रहा था। तीन संक्रमित जहानागंज के पुनर्जी गांव में मिले हैं। यहां पहले भी 11 मई को मुंबई से आए एक प्रवासी समेत दो संक्रमित मिले थे। अब प्रवासी की पत्नी भी पॉजिटिव आई है। दो अन्य पॉजिटिव भी इन्हीं के पास रहते हैं। ये भी मुंबई से ट्रक से 15 मई को आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवई ब्लाक में छह संक्रमित मिले हैं। इसमें भानीपुर पवई में भी तीन नए संक्रमित मिले हैं। यहां पहले भी एक संक्रमित मिल चुका है। ये तीनों भी पहले मिले संक्रमित के साथ मुंबई से आए थे। पहले मरीज के पॉजिटिव मिलने के बाद गांव में इनको खोजकर इनकी सैंपलिंग की गई थी। ये गांव में ही रहे थे। सैंपलिंग के बाद इनको क्वारंटीन कर दिया गया था।

इसके साथ ही सदरपुर में भी एक संक्रमित मिला है। सूरत से आया था और उसको क्वारंटीन कर दिया गया था। पवई ब्लाक के ही अंबारी के बेलसिया में दो संक्रमित मिले हैं। दोनों भाई हैं। दोनों दिल्ली से 27 मई को आए थे। रफी मेमोरियल स्कूल माहुल में क्वारंटीन थे। कोयलसा ब्लाक के मादेपुर में 19 वर्षीय युवक 29 मई को दिल्ली से आया था और गांव के प्राथमिक स्कूल में रुका था।
 

मुंबई से 13 दिन पहले आए प्रवासी की मौत 

Azamgarh new positive corona cases found
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लक्षण मिलने पर सैंपल लेकर एक महाविद्यालय अतरौलिया में क्वारंटीन किया गया था। अब संक्रमण की पुष्टि हुई है। भरौली टोडर में एक संक्रमित मिला है। ये 20 दिन पहले मुंबई से आया था। गांव के प्राथमिक विद्यालय में लक्षण मिलने पर क्वारंटीन किया गया था। मोहम्मदपुर ब्लाक में तीन नए संक्रमित मिले हैं। इसंमें एक अरार और दो अहियाई में मिले हैं।

अहियाई में दो युवक मुंबई से ट्रक से आए थे। पहले गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में रुके थे। फिर घर चले गए थे। वहां से 29 मई को रोवां के एक निजी स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। अरार में 27 मई को छह लोग मुंबई से आए थे। आते ही गांव के मां केशरी शिक्षा निकेतन अशोक नगर में क्वारंटीन हो गए।

29 मई को सभी जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे। शुक्रवार को इसमें एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शेष में हड़कंप मच गया। वहीं, दोपहर में आई एक अन्य रिपोर्ट में दो और पॉजिटिव मिले में इसमें शहर के सिधारी और दूसरा इटैली मेहनाजपुर में मिला है।

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि संबंधित तहसीलों से भी रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है। इसके बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। मरीजों को आइसोलेट कराया जा रहा है। जिले में अब कुल 143 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं। इसमें 109 एक्टिव केस है। 31 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है और घर भेजे जा चुके है तो वहीं तीन पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।

दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने से लगा झटका

आजमगढ़ मेडिकल कालेज और एल-1 हास्पिटल डेंटल कालेज इटौरा में भर्ती नौ मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग को झटका लगा है। इससे स्पष्ट है कि इन मरीजों के स्वास्थ्य अभी कोई सुधार नहीं हुई है। गुरुवार को ठेकमा ब्लाक के एक मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे एल-1 हास्पिटल डेंटल कालेज इटौरा से उसे एल-3 अस्पताल मेडिकल कालेज में शिफ्ट किया गया था।वहीं छह नए मरीजों के स्वस्थ होने से राहत भी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed