फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh History sheeter caught in kanpur

पीएम की रैली के पहले उन्नाव-कानपुर में पकड़ा गया संदिग्ध, आजमगढ़ का है हिस्ट्रीशीटर 

Thu, 07 Mar 2019 08:35 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 07 Mar 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh History sheeter caught in kanpur
उन्नाव-कानपुर में पकड़ा गया संदिग्ध - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बांगरमऊ के रघुरामपुर के पास से बुधवार को संदिग्ध जावेद की गिरफ्तारी के बाद से आजमगढ़ का सरायमीर फिर से सुर्खियों में आ गया। एसपी उन्नाव की सूचना पर आजमगढ़ की पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं और जावेद का रिकार्ड खंगाला जा रहा। 

विज्ञापन


आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के रौजा गांव निवासी जावेद अहमद उर्फ गुड्डू पुत्र मंजूर पांच भाई और चार बहनों में बड़ा है। पुलिस के मुताबिक वह काफी दिनों से घर से बाहर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक जावेद अहमद सरायमीर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। 2006 में उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी।
विज्ञापन


उसके खिलाफ सरायमीर थाने में तीन, निजामाबाद थाने में एक और वाराणसी कैंट थाने में एक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट नंबर 138 (एक) है। पुलिस के मुताबिक जावेद शातिर किस्म का अपराधी है। अक्सर घर से बाहर रहता है। जावेद की मां ने बताया कि नवंबर में वो बुलंदशहर में इज्तेमा में शामिल होने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं से वह चार महीने की जमात पर गया हुआ था। जावेद के गिरफ्तारी की खबर उन्हें पुलिस के जरिये गुरुवार की सुबह मिली। बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के अलावा देश विरोधी कई गतिविधियों में सरायमीर का नाम सुर्खियों में रहा है।

हालांकि गुरुवार की देर शाम तक पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी थी। छानबीन जारी रही। उधर जावेद की गिरफ्तारी होने की सूचना से उसके परिवार सहित क्षेत्र के लोग सकते में हैं।

इस मामले में आजमगढ़ के एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह का कहना है कि एसपी उन्नाव के जरिए जावेद अहमद के गिरफ्तारी होने की सूचना मिली है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों के जरिये जावेद का रिकार्ड खंगाला जा रहा। अभी तक कोई ठोस सबूत या साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed