फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   azamgarh development authority Secretary Assistant Engineer and JE suspended for taking bribe

आजमगढ़: घूस लेने पर प्राधिकरण के सचिव, सहायक अभियंता और जेई निलंबित, वीडियो हुआ था वायरल

Tue, 12 Nov 2019 07:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 12 Nov 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
azamgarh development authority Secretary Assistant Engineer and JE suspended for taking bribe
सस्पेंड

अनियमितता, निर्देशों की अवहेलना, घूस मांगने की वायरल वीडियो प्रकरण में कमिश्नर की रिपोर्ट पर आखिरकार आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पर गाज गिर ही गई। शासन ने प्राधिकरण के सचिव, सहायक अभियंता और जेई को निलंबित कर दिया है। तीनों को आयुक्त अयोध्या कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। शासन की इस कार्रवाई से प्रशासनिक हल्के में हड़कंप है।

विज्ञापन


एडीए की कार्यप्रणाली काफी दिनों से कमिश्नर के निगाह में चुभ रही थी। कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने एडीए को अवैध निर्माणों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, शहर के दो बड़े निर्माण को सील करने और तमसा नदी में हुए अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


कई बार निर्देश के बाद भी एडीए की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। तीनों अधिकारियों के खिलाफ बिना अवकाश स्वीकृत कराए मुख्यालय से बाहर रहने, दायित्वों में शिथिलता बरते जाने की भी शिकायत थी। सोशल मीडिया पर रिश्वत मांगने से जुड़ा वीडियो भी वायरल हुआ था। इन सबकी रिपोर्ट पर कमिश्नर और डीएम ने तीनों को निलंबित करने की संस्तुति शासन को भेजी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एई देवबचन राम पर आरोप थे कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की और भवन उपविधियां के प्रतिकूल निर्माण का शमन कराया। कमिश्नर कनक त्रिपाठी की संस्तुति को गंभीरता से लेते हुए एडीए सचिव बाबू सिंह, सहायक अभियंता देवबचन राम और अवर अभियंता रमाशंकर प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उप्र शासन के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की ओर से जारी आदेश में तीनों अधिकारियों को कमिश्नर कार्यालय अयोध्या से संबद्ध कर दिया गया है। कमिश्नर अयोध्या मंडल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed