Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh Car crashes tree trying avoid nilgai driver killed two others critically injured accident

आजमगढ़: नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत, दो गंभीर घायल; दीपावली पर लगी प्रतिमा देखने गए थे

Mon, 09 Nov 2026 09:57 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 09 Nov 2026 09:57 AM IST
सार

बरदह थाना क्षेत्र में रविवार रात नीलगाय को बचाने के प्रयास में कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक बालचंद यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि चंदन बिंद और विजय मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का जौनपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के गोठांव गांव के पास ठेकमा-मार्टीनगंज मार्ग पर रविवार रात करीब 9:30 बजे नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक बालचंद यादव (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार जौनपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोठांव गांव निवासी बालचंद यादव पुत्र सागर यादव, चंदन बिंद (26) पुत्र अनिल और विजय मौर्य (32) पुत्र प्रीतम दीपावली के अवसर पर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर स्थापित प्रतिमा देखने गए थे। रविवार रात तीनों कार से घर लौट रहे थे। ठेकमा-मार्टीनगंज मार्ग पर गोठांव गांव के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, नीलगाय को बचाने के लिए चालक ने कार को मोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बालचंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन और विजय गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर बरदह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जौनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बालचंद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी नीलम देवी, चार पुत्रियों और एक पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। बालचंद वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed