{"_id":"63a55ff4626e6a27f45afce1","slug":"azamgarh-big-change-in-police-department-five-inspectors-10-sub-inspectors-got-new-responsibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, पांच निरीक्षक, 10 उपनिरीक्षकों मिली नई जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, पांच निरीक्षक, 10 उपनिरीक्षकों मिली नई जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी लिस्ट
Fri, 23 Dec 2022 01:29 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 23 Dec 2022 01:29 PM IST
सार
एसपी अनुराग आर्य द्वारा जारी सूची के अनुसार हाल में ही एक मुस्लिम महिला के साथ अभद्रता के आरोप में एसओ अतरौलिया नदीम अहमद फरीदी लाइन हाजिर किए गए थे, जिन्हें अब क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक यशवंत सिंह को क्राइम ब्रांच से निरीक्षक अपराध कोतवाली, निरीक्षक रफी आलम को प्रभारी विशेष जांच से निरीक्षक अपराध कंधरापुर, निरीक्षक सुरेंद्र सिंह प्रभारी मानिटरिंग सेल से प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को प्रभारी डीसीआरबी से क्राइम ब्रांच, निरीक्षक शशिमौली पांडेय को एंटी माफिया सेल व डीसीआरी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
up police demo, daroga, up police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस महकमें में शुक्रवार को बड़ा बदलाव हुआ। एसपी ने पांच निरीक्षकों व 10 उप निरीक्षकों को जहां नई जिम्मेदारी सौंपी तो वहीं छह निरीक्षकों व एक उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। इसके साथ ही चौकी प्रभारी फरिहां को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
एसपी अनुराग आर्य द्वारा जारी सूची के अनुसार हाल में ही एक मुस्लिम महिला के साथ अभद्रता के आरोप में एसओ अतरौलिया नदीम अहमद फरीदी लाइन हाजिर किए गए थे, जिन्हें अब क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक यशवंत सिंह को क्राइम ब्रांच से निरीक्षक अपराध कोतवाली, निरीक्षक रफी आलम को प्रभारी विशेष जांच से निरीक्षक अपराध कंधरापुर, निरीक्षक सुरेंद्र सिंह प्रभारी मानिटरिंग सेल से प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को प्रभारी डीसीआरबी से क्राइम ब्रांच, निरीक्षक शशिमौली पांडेय को एंटी माफिया सेल व डीसीआरी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही निरीक्षक बृजेश कुमार यादव को एंटी माफिया सेल से प्रभारी आईजीआरएस/ जन शिकायत प्रकोष्ठ, निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, आनन्द कुमार सिंह, स्वतंत्र कुमार सिंह पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच, महिला एसआई प्रज्ञा सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ/अपराध प्रकोष्ठ, एसआई सुल्तान सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी फरिहा, एसआई नवल किशोर सिंह को प्रभारी चौकी फरिहा से पुलिस लाइन, एसआई विजय नारायण पांडेय व मुक्तेश्वर यादव को लाइन से थाना गंभीरपुर, एसआई सीताराम को थाना पवई से थाना जहानागंज, एसआई मान सिंह को लाइन से थाना पवई की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
विज्ञापन