{"_id":"616a76608755ae3b1b68937f","slug":"azadi-ka-amrit-mahotsav-cycle-yatra-from-bhu-to-new-delhi-from-17-october-for-saga-of-freedom-fighters-to-youth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजादी का अमृत महोत्सव: बीएचयू से नई दिल्ली तक साइकिल यात्रा कल से, युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा सुनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी का अमृत महोत्सव: बीएचयू से नई दिल्ली तक साइकिल यात्रा कल से, युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा सुनाएंगे
Sat, 16 Oct 2021 02:50 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:50 PM IST
सार
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 17 अक्तूबर को बीएचयू से राजघाट (नई दिल्ली) तक साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का समापन राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्तूबर को होगा। साइकिल यात्री युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा सुनाएंगे।
विज्ञापन
बीएचयू से दिल्ली तक अमृत महोत्सव साइकिल यात्रा कल से
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से कल यानि 17 अक्तूबर को नई दिल्ली के राजघाट तक 14 दिन की साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में अमृत महोत्सव साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया है।
रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे महामना पंडित मदन मोहन मालवीय भवन से राजघाट (नई दिल्ली ) के लिए साइकिल यात्रा रवाना होगी। 14 दिन बाद साइकिल यात्री 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। फिर दिल्ली के विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
पढ़ेंः मंच से 11 हजार की घोषणा कर दिए एक हजार, आयोजकों ने विधायक से वापस लिया सम्मान, रुपए भी लौटाए
विज्ञापन
साइकिल यात्रा इन शहरों से गुजरेगी
कार्यक्रम समन्वयक डॉ बाला लखेंद्र ने बताया कि साइकिल यात्रा बीएचयू वाराणसी से आरंभ होकर गोपीगंज, प्रयागराज, कुंडा, रायबरेली, लखनऊ, काकोरी, बिठूर, कानपुर, कन्नौज, बिधूना, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, पलवल होते हुए नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थली राजघाट पर संपन्न होगी।

अमृत महोत्सव साइकिल यात्रा का उद्देश्य
अमृत महोत्सव साइकिल यात्रा का उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को याद करना और यात्रा मार्ग में पड़ने वाले विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम की गाथाओं से रूबरू कराना है। यात्रा मार्ग में जहां एक ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, देशभक्ति गीतों का गायन किया जाएगा वहीं स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के वीर गाथाओं की चर्चा भी आयोजित होगी। साइकिल यात्री स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए स्थलों का भी भ्रमण करेंगे और उससे प्रेरणा लेंगे।
गरीबी मुक्त देश बनाने का संदेश देगी साइकिल यात्रा
अमृत महोत्सव साइकिल यात्रा मार्ग में भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्षों बाद राष्ट्र के समक्ष प्रमुख चुनौतियां और उसके समाधान पर युवा संवाद का आयोजन भी होगा। डॉ बाला लखेंद्र ने कहा कि 17 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर आरंभ इस अमृत महोत्सव साइकिल यात्रा के दौरान युवाओं के बीच स्वच्छ भारत निर्माण और गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका विषय पर व्यापक चर्चा होगी। भारत को गरीबी मुक्त बनाने की दिशा में युवा सोच के बारे में प्रतिभागियों को जानने का मौका मिलेगा।