फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azad Park in honor of the brave sons

आजाद पार्क में किया वीर सपूतों का सम्मान

Wed, 10 Aug 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 10 Aug 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Azad Park in honor of the brave sons
आजाद पार्क में किया वीर सपूतों का सम्मान
आजादी के 70 साल पूरे होने पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को लहुराबीर स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित समारोह में भाजपा ने 11 वीर सैनिकों का सम्मान किया। ये वीर सैनिक वो हैं, जिन्होंने अपने सेवाकाल में विभिन्न युद्धों (1962, 1965, 1972 एवं कारगिल युद्ध) में दुश्मनों से लोहा लिया और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने इन बहादुर सैनिकों को दुपट्टा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सम्मानित होने वालों में लेफ्टिनेंट कर्नल लालजी चौबे, लेफ्टिनेंट कर्नल राघवेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल बीएन राय, लेफ्टिनेंट कर्नल केसी राय, कर्नल सीडी मिश्रा, कारपोरल रामनारायण पाठक, चीफ पेटी आफिसर एसएन वर्मा, कारपोरल झन्नूलाल मौर्य, सूबेदार मेजर राजबली पाल, कैप्टन पंचम राम गुप्ता, लेफ्टिनेंट केआर गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


 समारोह में भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, महापौर रामगोपाल मोहले, विधायक श्यामदेव राय चौधरी, मनीष कपूर, चंद्रशेखर उपाध्याय, काशीनाथ अकेला, साधना वेदांती, मधुकर चित्रांश, अरुण सिंह, निर्मला पटेल, रचना अग्रवाल, सत्यम कौशिक, आत्मा विशेश्वर, रतन सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालू, अशोक तिवारी, प्रशांत केसरी, अशोक पांडेय व शोभनाथ विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच भाजपा के काशी क्षेत्र के प्रवक्ता संजय भारद्वाज ने बताया कि तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत काशी क्षेत्र के सभी 15 जिलों में वीर सैनिकों का सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम शहीद स्थल अथवा शहीदों की मूर्तियों के पास किया गया। बताया कि तिरंगा यात्रा कार्यक्रम 23 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed