फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ayushman yojana hospital will connect with GPS system

जीपीएस प्रणाली से जुड़ेंगे आयुष्मान योजना के अस्पताल, होगा ये फायदा

Mon, 24 Dec 2018 10:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Dec 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Ayushman yojana hospital will connect with GPS system
आयुष्मान भारत योजना
आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध वाराणसी जिले के राजकीय और निजी अस्पतालों को जीपीएस प्रणाली से जोड़े जाने की कवायद चल रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस दिशा में काम शुरू हो गया है। इसके बाद मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन


जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से ही प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत लोगों को गोल्डन कार्ड दिया जा रहा है, जिसके माध्यम से प्रति साल एक परिवार में पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क इलाज कराया जा सकेगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि जिले में मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल अस्पताल, रामनगर अस्पताल, जिला महिला अस्पताल समेत दस सरकारी और 73 निजी अस्पतालों को योजना से जोड़ा जा चुका है। इन सभी को जीपीएस प्रणाली से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए अक्षांश एवं देशान्तर के अनुसार उनकी मैपिंग कराई जा रही है। संबंधित  मरीज एवं उनके परिजन को आयुष्मान भारत की वेबसाइट पर जाकर अस्पतालों को सर्च कर उसका सही लोकेशन जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed