फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ayush won gold in boxing 2022-23 knocked out in semi-finals of 2024 read sports news

Sports : बॉक्सिंग में आयुष ने 2022-23 में जीता गोल्ड, 2024 के सेमीफाइनल में नॉकआउट; पढ़ें खेल की अन्य खबरें

Sun, 20 Oct 2024 11:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 11:33 AM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में खेल से संबंधित कई खबरें रहीं। आईआईटी बीएचयू में वार्षिक खेल प्रतियोगिता स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों का दबदबा रहा। आइए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
Ayush won gold in boxing 2022-23 knocked out in semi-finals of 2024 read sports news
बॉक्सिंग रिंग में पंच मारते मुक्केबाज और बीएचयू के खेल मैदान में फुटबॉल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू की वार्षिक खेल प्रतियोगिता स्पर्धा में 5 खेल मैदानों पर 15 खेलों में 1200 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। तीसरे दिन भी आईआईटी बीएचयू के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

विज्ञापन


मुक्केबाजी में आईआईटी बीएचयू की टीम के आयुष साहु लगातार तीसरे साल सेमीफाइनल में जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने गोल्ड मेडल के लिए फाइनल में जगह भी बना ली है। आयुष ने 2022 मेंं आईआईटी धनबाद के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड जीता था। 2023 में भी उन्हें स्वर्णिम जीत मिली थी। 2024 में भी वह फाइनल में पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन


आयुष राज्य और राष्ट्रीय स्कूली खेलों में लोहा मनवा चुके हैं।  उनके साथ सात्विक, गोवर्धन, मोहम्मद अमान और महिला वर्ग में रिया स्वर्ण पदक के लिए खेलेंगी। फुटबॉल में आईआईटी बीएचयू ने एसएनयूआईटी को 2-1 से हरा दिया। हॉकी में आईआईटी बीएचयू ने एमएनएनआईटी को 6-0 हरा दिया। एथलेटिक्स के बालिका वर्ग में केआईटी वाराणसी की अंजली पाल, ट्रिपल जंप में आईआईटी बीएचयू के गुलशन, पुरुष वर्ग में आईआईटी बीएचयू की किरण ने प्रथम स्थान हासिल किया। क्रिकेट में आईआईटी बीएचयू ने धनबाद को हरा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यस्तरीय फुटबॉल में वाराणसी मंडल की दूसरी जीत
अयोध्या के डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को अंतर मंडलीय सीनियर नेशनल पुरुष फुटबॉल मैच हुआ। वाराणसी मंडल ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। वाराणसी मंडल ने बरेली को चार गोल से हरा दिया। अबुजर ने 15वें और 25वें मिनट में दो गोल कर वाराणसी मंडल को दो जीरो की बढ़त दिलाई।

पहले हाफ के बाद वाराणसी 2-0 से आगे था। दूसरे हाफ में 55वें और 56वें मिनट में स्ट्राइकर अमित यादव ने दो गोल कर वाराणसी मंडल का स्कोर 4-0 कर दिया। जिला फुटबॉल संघ के मोहम्मद शाहिद ने बताया कि अंतिम सिटी बजने पर वाराणसी मंडल ने 4-0 से जीत दर्ज की। 

विद्यालयीय क्रिकेट टीम में खेलेंगे काशी के यशोवर्धन
काशी के क्रिकेटर यशोवर्धन सिंह का चयन अखिल भारतीय विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम में हुआ है। बीएचयू क्रिकेट टीम के कप्तान और बेहतरीन ऑलराउंडर यशोवर्धन सिंह के चयनित होने पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद ने उन्हें बधाई दी है। कोच डॉ. वैभव राय ने बताया कि हाल ही में विज्जी ट्रॉफी में उम्दा प्रदर्शन करते हुए उत्तर क्षेत्र को जीत दिलाने में यशोवर्धन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। प्रो. बीसी कापरी ने बताया कि यशोवर्धन सिंह वर्तमान में यूपी अंडर-23 टीम का हिस्सा हैं। यशोवर्धन ने बताया कि सपने का साकार होने जैसा है। 

कबड्डी में सेंट लारेंस स्कूल जीता
पंचक्रोशी के विला में शनिवार को अंतर स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता खेली गई। आगाज मुख्य अतिथि अजय कुमार सिंह (पूर्व कारगिल योद्धा) और पार्षद जितेंद्र कुशवाहा ने किया। अंडर-14 में बालक-बालिका और अंडर-17 में बालक टीम 20 टीमों ने हिस्सा लिया।

बालिका वर्ग के अंडर-14 में जीडीवीआईसी (प्रयागराज), बालक वर्ग के अंडर-17 में सेंट लारेंस की टीम ए और अंडर-14 बालक वर्ग में जीडीवीआईसी (प्रयागराज) की टीम विजेता बनी। रेफरी की भूमिका आकाश गुप्ता और अवधेश कुमार ने निभाई। इस मौके पर गोविंद विश्वकर्मा, अखिलेश्वर मौर्य, साहिल मौर्य, दीपू मौर्य, आशीष कुमार, करन भारद्वाज मौजूद रहे। 

रस्साकशी में मनु भाकर की टीम ने जीत दर्ज की
श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से रस्साकशी प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। प्रतियोगिता में मनु भाकर और पीवी सिंधु नाम से टीम बनाई गई थी। मनु भाकर टीम के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। विजेताओं को प्रो. अनीता सिंह ने पुरस्कृत किया। संचालन प्रतिष्ठा यादव, धन्यवाद डॉ. मृदुला व्यास ने किया। इस मौके पर डॉ. आकृति, श्रद्धा वर्मा, डॉ. शृंखला मौजूद रहीं।

कला संकाय ने जीती महिला वॉलीबॉल ट्रॉफी
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से शनिवार शाम एंफीथियेटर में अंतर संकाय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। महिला महाविद्यालय तीसरे स्थान पर रही। 

आयोजन सचिव डॉ. रॉबिन सिंह ने बताया कि फाइनल में कला संकाय ने सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम को तीन सेट में 25-17, 25-19 और 25-23 से हराया। तीसरे स्थान के लिए महिला महाविद्यालय ने कृषि विज्ञान संस्थान को 3-0 से हराया। मुख्य अतिथि प्रो. अखिलेश सिंह रघुवंशी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 



स्वागत महासचिव प्रो. बीसी कापरी ने किया। संचालन प्रमोद कुमार यादव और धन्यवाद डॉ. अर्चना सिंह ने दिया। इस मौके पर प्रो. निर्मला होराे, प्रो. विक्रम सिंह, प्रो. संदीप कुमार, डॉ. वैभव राय मौजूद रहे।

गोरखपुर की पिंकी ने बनारस की रिया को दी पटकनी
कुशीनगर क्षेत्र के पखनहां गांव में शनिवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर की पिंकी ने बनारस की रिया को पटकनी दी। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। कुश्ती में अहिरौली के बबलू ने बनारस के अंचल पहलवान को पटकनी दी। संचालन पंडित केशव दीक्षित ने किया।

फुटबॉल में वाराणसी ने मेरठ को हराया
कल्याणपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। वाराणसी ने मेरठ को 2-0 से हराया। 22 टीमों में से 16 ने नॉकआउट में प्रवेश किया। अब क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे। डीपीएस कल्याणपुर की उपाध्यक्ष शाहिना अमीन विजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगी। 

शतरंज चैंपियनशिप में अर्नव बने विजेता
ग्लोबल स्कूल साइंस बाह में शनिवार को लंबरदार गया प्रसाद स्मृति स्टेट फिडे रेटिंग ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप हुई। इसमें प्रयागराज के अर्नव अग्रवाल ने वाराणसी के प्रखर त्रिपाठी को मात दी। 6 अंकों के साथ वाराणसी के प्रखर त्रिपाठी चौथे स्थान पर रहे। बेस्ट एसोसिएशन के लिए आगरा डिस्ट्रिक चैस स्पोर्ट्स और बेस्ट स्कूल के लिए सनबीम स्कूल को नामित किया गया। 

Ayush won gold in boxing 2022-23 knocked out in semi-finals of 2024 read sports news
प्रादेशिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 17 खिलाड़ियों ने जीते पदक
राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़यों ने 17 पदक जीते। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 17 से 19 अक्तूबर तक राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। वाराणसी के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण सहित कुल 17 पदक जीता। इसमें कुल 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शिवानी शर्मा, सृष्टि सोनकर और यश पटेल ने अपने  भार वर्ग में स्वर्ण जीता। जिला संयोजक अरशद रजा, उमेश केशरी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। 

अजय की हैट्रिक से वाराणसी ने महाराष्ट्र को हराया
नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में मुकाबले में यूपी का प्रतिनिधित्व कर रही बनारस की हॉकी टीम ने महाराष्ट्र को हराया। शनिवार को विकास इंटर कॉलेज की टीम के फॉर्वर्ड खिलाड़ी अजय यादव की हैट्रिक समेत कुल चार गोल कर टीम ने सात गोल से जीत दर्ज की। पहला गोल अजय ने आठवें मिनट में किया। अभिजीत पाल ने दो, मोहित यादव व हैय्यान ने एक-एक गोल किया। 20 अक्तूबर  को वाराणसी की टीम मणिपुर से खेलेगी। 

जगदीशपुर ने जीती न्याय पंचायत स्तरीय कबड्डी
पिंडरा के न्याय पंचायत अमौत में खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। उच्च प्राथमिक विद्यालय-बरबसपुर में 11 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। जगदीशपुर की टीम ने कबड्डी और खो-खो में बरबसपुर की टीम विजेता बनी। शुभारंभ प्रभारी प्रधानाध्यापक राम जीत राम ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed