फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ayurveda medical scholars will gather at Kashi Kay Sangamam in BHU

Varanasi News: बीएचयू में काशी काय संगमम में जुटेंगे आयुर्वेद चिकित्सा के विद्वान

Wed, 11 Feb 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Ayurveda medical scholars will gather at Kashi Kay Sangamam in BHU
आईएमएस बीएचयू आयुर्वेद संकाय के काय चिकित्सा विभाग की ओर से तीन दिवसीय काशी काय संगमम 2026 का आयोजन 12 से 14 फरवरी तक किया गया है। इसमें देशभर से आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़े विद्वान पैरालाइसिस, आर्थराइटिस सहित अन्य बीमारियों पर चर्चा होगी। मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में कायचिकित्सा विभाग के अध्यक्ष प्रो.राजेंद्र प्रसाद, आयोजन समिति अध्यक्ष प्रो.केएन मूर्ति, सचिव प्रो.ओपी सिंह ने बताया कि संगोष्ठी के साथ ही पुरातन छात्र सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।राष्ट्रीय संगोष्ठी के बारे में प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि विभाग की स्थापना के 60 साल बाद पहली बार पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात पुरातन छात्र आएंगे। बताया कि विभाग के पूर्व छात्र प्रो.वीडी अग्रवाल ने हाल ही में विश्वविद्यालय को 2,50,000 रुपये दान दिया है। इससे हर साल एमडी काय चिकित्सा अंतिम वर्ष में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी को मेडल प्रदान किया जाएगा। कहा कि सभी आयोजन पंडित ओंकारनाथ ठाकुर सभागार में होगा। पहले दिन उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी मौजूद रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed