{"_id":"5dc930c28ebc3e5b22642e19","slug":"ayodhya-verdict-cyber-cell-investigation-offensive-comment-on-ram-mandir-message-send-from-dubai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अयोध्या मामले पर दुबई से आई टिप्पणी ने उड़ाई साइबर सेल की नींद, जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अयोध्या मामले पर दुबई से आई टिप्पणी ने उड़ाई साइबर सेल की नींद, जांच में जुटी
Mon, 11 Nov 2019 03:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 Nov 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या विवाद पर शनिवार को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रशासन सुरक्षा को लेकर सख्ती बरत रहा है। पूर्वांचल में वाराणसी समेत, आजमगढ़, बलिया, मऊ, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
जिले में आला अधिकारी सड़कों पर घूम स्थिति का जायजा ले रहे हैं। साथ लोगों से बात कर वहां के बारे में हालचाल जान रहे हैं। तो वहीं दुबई से आए एक मैसेज से साइबर सेल और प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
फेसबुक के जरिए आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी युवक ने आरएसएस और मंदिर से जुड़े मुद्दे पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से हड़कंप मच गया। साइबर सेल आजमगढ़ की टीम ने उस मैसेज को तुरंत डिलीट कराते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसकी लोकेशन ट्रैक की।
विज्ञापन
Trending Videos
इस दौरान पता चला की वह दुबई में बैठा हुआ है। एसपी ने संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सरायमीर शेरसिंह तोमर ने बताया कि साइबर सेल से रिपोर्ट मांगी गई है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया की केस दर्ज करने के साथ ही भारतीय दूतावास की मदद से आरोपी को भारत लाया जाएगा।