फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ayodhya resident Excise soldier shot dead in roadways Azamgarh

आजमगढ़: रोडवेज परिसर में अयोध्या निवासी आबकारी सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 21 Mar 2021 10:49 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Sun, 21 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya resident Excise soldier shot dead in roadways Azamgarh
     अभिषेक कुमार पांडे (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में रोडवेज स्टैंड पर रविवार रात लगभग 8:30 बजे गोली की आवाज सुन हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनते ही लोग मौके पर पहुंचे तो एक सिपाही घायल अवस्था में मिला। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मृतक आबकारी विभाग का सिपाही है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अभिषेक कुमार पांडे (47) पुत्र श्याम नारायण पांडे निवासी बेनीगंज जनपद अयोध्या आबकारी विभाग में वाराणसी में तैनात थे। रविवार को किसी बस से आजमगढ़ रोडवेज तक आए। रोडवेज परिसर में रात में उसने स्वयं को विभागीय राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आनन-फानन घायल सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed