फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ayodhya Ram Mandir News Ram today delivery in Varanasi hospitals on Ram Temple Consecration Ceremony

Ram Mandir: काशी में शुभ मुहूर्त में जन्मे राम और जानकी, अस्पतालों की ओटी फुल; गूंजा जय श्री राम

Mon, 22 Jan 2024 12:38 PM IST
प्रगति चंद रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी।
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 22 Jan 2024 12:38 PM IST
सार

काशी के अलग- अलग अस्पतालों में ऑपरेशन थिएटर फुल हैं। सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में कई महिलाओं ने राम व जानकी को जन्म दिया। इस दौरान अस्पतालों में राम के जयघोष गूंजते रहे। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir News Ram today delivery in Varanasi hospitals on Ram Temple Consecration Ceremony
शुभ मुहूर्त में पैदा हुए राम और जानकी के साथ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ शिप्राधर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को अविस्मरणीय बनाने के लिए आज काशी में सैकड़ों महिलाओं के घरों में किलकारी गूंज रही है। कई अस्पतालों में राम और जानकी ने शुभ मुहूर्त में जन्म लिया। इस दौरान ओटी में जय श्रीराम के जयघोष होते रहे।
विज्ञापन


महिलाओं ने अपनी डिलीवरी 22 जनवरी के शुभ मुहूर्त में करवाने की इच्छा जताई थी और आज उनकी ये इच्छा पूरी हुई। शहर के अलग- अलग अस्पतालों में ऑपरेशन थिएटर फुल हैं। सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में कई डॉक्टरों का कहना है कि आज सुबह से शाम तक ऑपरेशन थिएटर में ही रहना है। आज डिलीवरी के कई केस आए हैं। 
विज्ञापन


अस्पतालों में महिलाओं के प्रसव के बाद परिजनों में जय श्रीराम के जयघोष के साथ ही सोहर गूंजते रहे। लोगों ने कहा आज का दिन शुभ है। अस्पतालों में पूरा माहौल राममय रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शहर में स्त्री रोग विशेषज्ञों के वहां सिजेरियन प्रसव के लिए महिलाओं ने पहले से ही पंजीकरण कराया था। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा धर ने बताया कि महिलाओं की डिलीवरी पूरी होने के साथ ही एक राम और एक जानकी ने जन्म लिया। इस दौरान जानकी को लहंगा पहनाया और राम को कुर्ता धोती पहनाया गया।  

डॉ. स्वर्णलता सिंह का कहना है कि चार महिलाओं ने प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सिजेरियन प्रसव कराने को कहा था। शहर के अन्य स्त्री रोग विशेषज्ञों के यहां भी महिलाओं ने पहले से ही पंजीकरण कराया है कि उनकी डिलीवरी शुभ मुहूर्त में हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed