फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ayodhya Ram Mandir News: Ram devotees of foreign asked for soil of Shri Ram Janmabhoomi

Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि की मिट्टी बनेगी विदेशियों के माथे का तिलक, रामभक्तों के सिर चढ़कर बोल रहा उत्साह

Sun, 21 Jan 2024 05:22 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 21 Jan 2024 05:22 PM IST
सार

दुनिया भर के रामभक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि की मिट्टी मांगी है। उनका कहना है कि अयोध्या की रज का स्पर्श भी कल्याणकारी है। विदेशों से बड़ी संख्या में पहुंचे विशिष्ट अतिथि अयोध्या में सोमवार को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनेंगे।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir News: Ram devotees of foreign asked for soil of Shri Ram Janmabhoomi
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या की पवित्र मिट्टी सात समंदर पार विदेशी रामभक्तों के माथे का तिलक बनेगी। दुनिया के तमाम देशों से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने अयोध्या पहुंचे धर्माचार्यों, संत समाज के लोगों और विशिष्ट शख्सियतों से श्रीराम में आस्था रखने वाले विदेशी नागरिकों ने श्रीराम जन्मभूमि की मिट्टी मांगी है। उनका कहना है कि श्रीराम के जन्मस्थान की पवित्र मिट्टी भी शिरोधार्य करने योग्य है।

विज्ञापन


अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह सात समंदर पार विदेशों में भी रामभक्तों के सिर चढ़कर बोल रहा है। विदेशों से बड़ी तादाद में पहुंचे विशिष्ट अतिथि अयोध्या में सोमवार को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनेंगे।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के यूरोप व वेस्टइंडीज के पूर्व प्रचारक और महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय वेस्टइंडीज के वाइस चांसलर भदोही निवासी स्वामी ब्रह्मदेव भी रविवार को अयोध्या पहुंचेंगे। वह दिल्ली पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेंट कीट्स, फ्रेंच गुयाना, ट्रिनिडाड टोबैगो, सेंट लूसिया, बाराबडोस, जमैका, डोमिनिका, सूरीनाम, गुयाना, वेस्ट इंडीज के कई लोगों ने अयोध्या की मिट्टी साथ ले आने के लिए कहा है। उनका कहना है कि अयोध्या की रज का स्पर्श भी कल्याणकारी है। स्वामी ब्रह्मदेव ने बताया कि कैरेबियाई देशों के अलावा मॉरीशस, वेनेजुएला, ब्राजील और बेलिज आदि के तमाम मंदिरों में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान विशेष पूजा भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed