फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ayodhya Hanumangarhi famous laddu will get GI tag

UP: तिरुपति बालाजी के बाद अयोध्या हनुमानगढ़ी के प्रसिद्ध लड्डू को मिलेगा जीआई टैग, स्वीकार हुआ आवेदन

Mon, 08 Jan 2024 08:09 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 08 Jan 2024 08:09 PM IST
सार

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या के हनुमानगढ़ी के प्रसिद्ध लड्डू को जीआई टैग दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने आवेदन किया है। सोमवार को यह आवेदन स्वीकार हो गया।

विज्ञापन
Ayodhya Hanumangarhi famous laddu will get GI tag
Ayodhya Hanumangarhi famous laddu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिरुपति बालाजी की तर्ज पर अयोध्या हनुमानगढ़ी का लड्डू जल्द ही जीआई उत्पाद में शामिल होगा। काशी के जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने हनुमानगढ़ी लड्डू को जीआई टैग में शामिल करने के लिए आवेदन किया है। सोमवार को यह आवेदन स्वीकार हो गया। आने वाले कुछ ही माह में यह लड्डू बौद्धिक संपदा में शुमार होगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस लड्डू की मांग होगी।

विज्ञापन


सारनाथ के मवइया निवासी जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि ये बहुत ही गौरवपूर्ण क्षण है। सिडबी-लखनऊ, उत्तर प्रदेश के वित्तीय सहयोग और तकनीकी रूप से तैयार अयोध्या हनुमानगढ़ी लड्डू के जीआई आवेदन दस्तावेज को ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन की पूरी टीम के निरंतर प्रयास से तैयार किया गया। इसमें हलवाई कल्याण समिति अयोध्या आवेदक के रूप में शामिल हुई और पूरी तैयारी के साथ जीआई रजिस्ट्री चेन्नई को भेजा गया। इस आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है। इसे आवेदन संख्या 1168 में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


डॉ. रजनीकांत के मुताबिक वर्ष 2005 से जीआई के क्षेत्र में किए गए कार्य में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी आज के दिन शामिल हुई। हनुमानगढ़ी लड्डू के जीआई पंजीकरण कराने का अवसर इस ऐतिहासिक माह में प्राप्त हुआ जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी नजदीक आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआई टैग मिलने से यह लड्डू भारत के बौद्धिक संपदा में शामिल होगा। अयोध्या के हलवाई समाज को इससे लाभ होगा। इस लड्डू की गुणवत्ता, प्रचार-प्रसार, पैकेजिंग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भेजने के लिए स्थानीय उत्पादकों को लाभ पहुंचाने में सरकार मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed