फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Awadhesh Rai murder case varanasi court witness former MLA ajai rai produced with security Mukhtar Ansari through video conferencing

अवधेश राय हत्याकांड: कड़ी सुरक्षा के बीच पेश हुए गवाह पूर्व विधायक, मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी

Sat, 15 Jan 2022 08:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Jan 2022 08:32 PM IST
सार

वाराणसी के चर्चित अवधेश राय हत्याकांड मुकदमे में सुनवाई अब 18 जनवरी को होगी। शनिवार को सुनवाई के दौरान अदालत में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्तार अंसारी की पेशी हुई। वहीं इस केस में गवाह पूर्व विधायक अजय राय  कड़ी सुरक्षा के बीच पेश हुए। 

विज्ञापन
Awadhesh Rai murder case varanasi court witness  former MLA ajai rai produced with security Mukhtar Ansari through video conferencing
विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) की अदालत में हुई पेशी - फोटो : Social Media

विस्तार

विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) सियाराम चौरसिया की अदालत में अवधेश राय हत्याकांड केस में गवाह पूर्व विधायक अजय राय शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पेश हुए। उधर, बांदा कारागार से मुख्य आरोपी विधायक मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी हुई।
विज्ञापन


मुकदमा स्थानांतरण की जानकारी देर से मिलने और जिरह के लिए अपना अधिवक्ता नियुक्त के लिए अदालत से समय मांगे जाने के विधायक के अनुरोध पर केस की सुनवाई 18 जनवरी को नियत की गई।
विज्ञापन


इस बीच गवाह पूर्व विधायक की तरफ से अधिवक्ता अनुज यादव व विकास सिंह ने आवेदन देकर कहा कि गवाह को जो सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है वह सिर्फ अदालत में पेशी के दौरान दी गई है जबकि विपक्षी आरोपी से गवाह को बराबर जान का खतरा बना हुआ है, ऐसे में मुकदमे के निस्तारण तक अत्याधुनिक असलहों से लैस सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः तस्वीरों में देखें बनारस में मकर संक्रांति: पतंग के साथ उड़ा कोरोना का डर, उल्लास के साथ उमड़ी आस्था

31 साल पहले घर के पास ही गोली मारकर हुई थी हत्या

अदालत ने इस आवेदन पर डीएम को आदेशित किया कि मुकदमे के निस्तारण तक सुनवाई वाले दिन गवाह को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। तीन अगस्त 1991 को पूर्व विधायक अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय की चेतगंज थाने से चंद कदम दूर उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मुख्तार अंसारी, अब मृत मुन्ना बजरंगी, राकेश न्यायिक,भीम सिंह व कमलेश सिंह समेत कई आरोपी बनाए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed