{"_id":"61f2d8def3a80451be453dd4","slug":"awadhesh-rai-murder-case-main-accused-bahubali-mukhtar-ansari-did-not-file-vakalatnama-in-varanasi-mp-mla-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवधेश राय हत्याकांड: मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी ने नहीं दाखिल किया वकालतनामा, दो फरवरी की तिथि नियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवधेश राय हत्याकांड: मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी ने नहीं दाखिल किया वकालतनामा, दो फरवरी की तिथि नियत
Thu, 27 Jan 2022 11:09 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:09 PM IST
सार
बहुचर्चित अवधेश राय हत्याकांड में मुख्य आरोपी बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की तरफ से वकालतनामा विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए सियाराम चौरसिया की अदालत में दाखिल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी।
- फोटो : फाइल
विस्तार
बहुचर्चित अवधेश राय हत्याकांड में मुख्य आरोपी बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की तरफ से वकालतनामा विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए सियाराम चौरसिया की अदालत में दाखिल नहीं हो सका है। अदालत ने वकालतनामा दाखिल करने के लिए दो फरवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
अदालत अभी इस मामले में मुख्य अभियोजन गवाह पूर्व विधायक अजय राय को समुचित सुरक्षा दिए जाने संबंधी आवेदन पर आदेश आने के बाद पूर्व विधायक को जिरह के लिए तलब किये जाने का आदेश पारित करेगी।
विज्ञापन
तीन अगस्त 1991 को चेतगंज में पूर्व विधायक अजय राय के भाई की हत्या कर दी गई थी। मामले में गवाह अजय राय से आरोपी बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से जिरह होनी है, प्रकरण में कई अन्य आरोपी भी हैं।
विज्ञापन
पढ़ेंः भाजपा विधायक के पिता को सपा ने बनाया प्रत्याशी, पूर्वांचल की इस सीट पर पिता और पुत्र में जंग संभव