फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Avoid online cheats by being helpful in the name of Kovid-19 in varanasi

सावधान: कोविड-19 के नाम पर मददगार बनकर ऑनलाइन धोखा देने वालों से बचें 

Fri, 07 May 2021 10:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 07 May 2021 10:49 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर ने की आमजन से अपील - ऑनलाइन लेनदेन करते समय रहें सजग, न करें जल्दबाजी

विज्ञापन
Avoid online cheats by being helpful in the name of Kovid-19 in varanasi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सामने घाट निवासी 23 वर्षीय राकेश सिंह कोविड-19 वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे थे लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल कर कहा गया कि यदि आपको कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना है तो आपको एक लिंक भेजा जा रहा है। लिंक पर क्लिक कर अपना विवरण भर दें।

विज्ञापन


राकेश ने लिंक पर क्लिक कर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का विवरण दर्ज किया। इसी बीच उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि बैंक खाते से 13,500 रुपये कट गए हैं। राकेश ने बैंक और पुलिस से संपर्क किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस तरह की ऑनलाइन जालसाजी इन दिनों कई लोगों के साथ हो रही है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने कमिश्नरेट में रहने वाले लोगों से अपील की है कि कोविड-19 के नाम पर मददगार बन कर ऑनलाइन धोखा देने वाले लोगों से सावधान रहें। सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे धोखेबाजों से बचने के लिए उचित प्रमाणीकरण और सत्यापन हमेशा आवश्यक होता है। जो भी कोई पैसे के भुगतान के लिए कहे उससे उसका सीआईएन/टिन/जीएसटी नंबर व व्यावसायिक नाम जरूर पूछें। सरकारी पोर्टल पर जाकर जीएसटी को सत्यापित भी करें। व्यवसाय की प्रकृति, पेशकश किए जा रहे उत्पादों और सेवाओं से मेल खाना चाहिए। किसी के साथ भी ऑनलाइन जालसाजी हो तो तत्काल अपने खाते बसे संबंधित बैंक के कस्टमर केयर नंबर और पुलिस से संपर्क जरूर करें। आभासी दुनिया में अतिरिक्त सतर्कता ही हमारी सुरक्षा का सबसे सशक्त उपाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed