फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chess competition in varanasi Avichal remained undefeated in game lasted seven rounds and Yashika got 6 points

शतरंज प्रतियोगिता: सात चक्रों में चली बाजी में अजेय रहे अविचल और यशिका को 6 अंक, 209 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Mon, 23 Jun 2025 04:30 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 23 Jun 2025 04:30 PM IST
सार

जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में सात चक्रों में चली बाजी में अविचल और यशिका को 6 अंक अजेय रहे। आयोजन सचिव ब्रज भूषण यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में पंजीकृत 209 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
Chess competition in varanasi Avichal remained undefeated in game lasted seven rounds and Yashika got 6 points
विजेता टीम व प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पवनीफाई चेस एकेडमी की ओर से जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता रविवार को ककरमत्ता फ्लाईओवर स्थित टीडब्ल्यूए एकेडमी में संपन्न हुई। इसमें खेली गई सात चक्रों की बाजी खेलकर अजेय रहते हुए पुरुष वर्ग में अविचल और बालिका वर्ग में यशिका सिंह ने एक हार और छह जीत के साथ ट्रॉफी अपने नाम की। 
विज्ञापन


आयोजन सचिव ब्रज भूषण यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में पंजीकृत 209 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता ओपन कैटेगरी के अलावा अंडर-17, अंडर-13 और अंडर-11 आयु वर्ग में खेली गई। ओपन कैटेगरी में सर्वाधिक अंक अर्जित करते हुए प्रांजल वर्मा विजेता बने जबकि उदित और सलीम उर रहमान खान ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


अंडर-17 वर्ग में अविचल सभी सात चक्रों की बाजी में अजेय रहते हुए सात अंक हासिल कर विजेता बने। इसी वर्ग में श्लोक साहू, आर्यन गुप्ता ने पांच और साढ़े चार अंक हासिल किए। आद्यंत सिंह ने अंडर-13 में एक हार और एक ड्रॉ के साथ पांच मैच जीते। इसमें आदम्य सिंह, आदित्य सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-11 में आरव सिंह ने एक हार और छह बार जीत के साथ विजेता बने जबकि अजलान आलम, युवराज चतुर्वेदी ने स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में परिचिता दूबे, अभ्या रमनाथन और यशिका प्रताप सिंह अलग अलग आयुवर्ग में विजेता बनी। मुख्य अतिथि आदेश पांडेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन सूर्या दीक्षित, धन्यवाद ज्ञापन बंसल दयाल ने किया। ऑर्बिटर की भूमिका रोहन गुप्ता, गोविंद कुमार, आर्यन वर्मा, उदित गुप्ता ने निभाई। इस मौके पर उपदेश पांडेय, नीखल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed