फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Avantika Maharaj Kashi: Avantika performed Kishan Maharaj's band on the tabla.

Avantika Maharaj Kashi:अवंतिका ने तबले पर साधी किशन महाराज की बंदिश

Thu, 27 Jun 2024 05:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Avantika Maharaj Kashi: Avantika performed Kishan Maharaj's band on the tabla.
काशी की उभरती बाल कलाकार तबला सम्राट पं. किशन महाराज की पोती अवंतिका महाराज ने बुधवार को स्वतंत्र तबला वादन से संगीत प्रेमियों को आनंदित किया। उन्होंने बनारस घराने की बंदिशों को तबले पर साधा और अपने दादा जी की वादन परंपरा का सशक्त नेतृत्व का एहसास कराया। शिल्पायन की ओर से भेलूपुर में आयोजित संगीत संध्या में कलाकारों की प्रस्तुति हुई। अवंतिका ने इसका आगाज करते हुए ताल धमार एवं लक्ष्मीताल में उठान, कायदा, रेला, टुकड़ा, गत, परन, चक्करदार की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। हारमोनियम पर मोहित साहनी ने संगत की। शिल्पायन के उभरते हुए कलाकारों ने गायन पेश किया। इसमें श्रेयसी बेरा ने राग शंकरा, माधव गौतम ने राग मालकौंस और आयुष शर्मा ने राग रागेश्री में बंदिशें पेश कीं। संचालन पं. देवाशीष डे और धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. रागिनी सरना ने किया। इस मौके पर अवंतिका के पिता पं. पूरण महाराज, पं. किशोर मिश्र, हरि नारायण सारडा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed