फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Auto stuck in magic and dragged for hundred meters, two injured

Varanasi News: मैजिक में फंस कर सौ मीटर तक घिसटाया ऑटो, दो घायल

Mon, 29 Jul 2024 05:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Auto stuck in magic and dragged for hundred meters, two injured
सारनाथ। आशापुर बाजार में फ्लाईओवर के पास रविवार की शाम मैजिक में एक ऑटो फंस कर सौ मीटर तक घिसटता रहा। हादसे में ऑटो चालक सहित दो लोग घायल हुए हैं। ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षेत्रीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


चंद्र चौराहा से बलुआ मार्ग पर आशापुर स्थित एक लॉन में चोलापुर के ऑटो चालक मनोज के मामा के पुत्र का मंगनी का कार्यक्रम था। आयोजन के दौरान मनोज ने शराब पी। शाम लगभग छह बजे मनोज वापस जाते समय अपने जीजा मानापुर पिंडरा के जय प्रकाश को बैठा कर आशापुर फ्लाईओवर पर चढ़ने का प्रयास किया। उसी दौरान गाजीपुर की तरफ से आ रही मैजिक के हुक में ऑटो फंस गया और फ्लाईओवर पर लगभग सौ मीटर तक घिसटाता चला गया। क्षेत्रीय लोग दौड़े तो मैजिक लेकर चालक पांडेयपुर की तरफ भाग गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed