{"_id":"5c0f8adcbdec2212d072fdb7","slug":"auto-driver-went-on-strike-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में ऑटो चालकों की हड़ताल, शहरवासियों के लिए बनी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में ऑटो चालकों की हड़ताल, शहरवासियों के लिए बनी आफत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 11 Dec 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ मंगलवार को जिले भर के ऑटो चालक हड़ताल पर रहे। सुबह से ही ऑटो सड़कों पर नहीं आए, जिससे यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ी। कई जगहों पर ऑटो चालक अराजक हो गए और लाठी डंडे लेकर सड़कों पर आ गए।
सवारियों को लेकर जा रहे ऑटो और ई रिक्शा रुकवा दिए। इनमें बैठी सवारियों को भी सड़कों पर उतार दिया गया। जगह-जगह ऑटो के इंतजार में लोग घंटों तक सड़कों पर ही रहे। हालांकि परिवहन निगम ने शहर में छह सिटी बसों का संचालन किया था, मगर इससे लोगों को राहत नहीं मिली।
दी ऑटो रिक्शा वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले मंगलवार सुबह से ही ऑटो चालकों ने हड़ताल की। ऑटो नहीं मिलने के कारण लोग परेशान रहे। सबसे ज्यादा मुसीबत चांदपुर, कैंट स्टेशन, कैंट रोडवेज अड्डा, मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन, सुंदरपुर चौराहा, लंका चौराहा, काशी स्टेशन सहित शहर के प्रमुख चौराहों व सड़कों पर रही।
विज्ञापन
यहां सवारियों की भीड़ देखी गई। जिले भर के 46 रूटों पर ऑटो संचालन नहीं होने से लोगों पैदल भी चलना पड़ा। इससे पहले ऑटो चालक सुबह नदेसर स्थित विवेकानंद प्रतिमा पर एकत्र हुए और अलग-अलग क्षेत्रों में हड़ताल को सफल बनाने के लिए निकले।

कई रूटों पर की मनमानी वसूली
ऑटो की हड़ताल
- फोटो : amar ujala
हड़ताल के बीच एक दुक्का ऑटो सड़कों पर नजर आए। इसके अलावा ई रिक्शा भी दौड़ लगाते रहे। सवारियों की मजबूरी का फायदा उठाकर इन वाहनों ने मनमाना किराया वसूला। हालांकि हड़ताल करने वालों ने जगह जगह सवारियों को उतारकर ई रिक्शे चलने से रोके।
ऑटो रिक्शा वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष धनश्याम यादव का कहना है कि नगर निगम ने शहर में 24 स्टैंड बनाए हैं। इनमें महज 619 ऑटो खड़े हो सकते हैं। चौराहों पर ऑटो चालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। यातायात सुधार के नाम पर ऑटो चालकों से वसूली की जा रही है। मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी।