{"_id":"65f87f17898cac033402af31","slug":"auto-driver-dies-road-accident-he-promised-his-hospitalized-wife-come-in-the-morning-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: हादसे में ऑटो चालक की मौत, अस्पताल में भर्ती पत्नी से सुबह आने का किया था वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: हादसे में ऑटो चालक की मौत, अस्पताल में भर्ती पत्नी से सुबह आने का किया था वादा
Mon, 18 Mar 2024 11:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:22 PM IST
सार
Varanasi News: रामेश्वर निवासी रमेश कुमार की पत्नी बीमार है, जिसका उपचार चांदमारी के निजी अस्पताल में चल रहा है। रात के समय रमेश कुमार अस्पताल में पत्नी को खाना देकर ऑटो से घर लौट रहा था। पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। अचेतावस्था में रमेश को पुलिस ने बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ-रामेश्वर पंचकोशी मार्ग पर रविवार देर रात पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप है कि पिकअप वाहन चालक ने ऑटो समेत अन्य वाहनों में भी टक्कर मारी है। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
जंसा थाना क्षेत्र के रामेश्वर निवासी रमेश कुमार की पत्नी बीमार है, जिसका उपचार चांदमारी के निजी अस्पताल में चल रहा है। रात के समय रमेश कुमार अस्पताल में पत्नी को खाना देकर ऑटो से घर लौट रहा था। पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। अचेतावस्था में रमेश को पुलिस ने बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि अवसानपुर निवासी बाइक चालक शिव शंकर सिंह को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई है। वह रात में इलाज कराने के बाद घर लौट गए। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसी कैमरों से पिकअप वाहन चालक की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड दरोगा की मौत
जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव में सोमवार को ईंट लदी ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार रिटायर्ड उप निरीक्षक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मिर्जापुर के कछवा थाना क्षेत्र के डोमनपुर निवासी कमला प्रसाद (65) की बहन अखरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती है। कमला उन्हें देखने स्कूटी से अखरी की तरफ आ रहे थे, जैसे ही बच्छाव पहुंचे थे कि ईंट लदे ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी, अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरते ही कमला प्रसाद की मौत हो गई। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ा और पुलिस को सौंपा।
कमला प्रसाद उत्तर प्रदेश पुलिस से उप निरीक्षक के पद से रिटायर हुए थे। सूचना पाकर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि चितईपुर-चुनार रोड पर ईंट, मिट्टी, बालू लादकर चालक ट्रैक्टर तेज गति से दौड़ाते हैं। आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। किशोर कानों में ईयर फोन लगाकर तेज गति से ट्रैक्टर लेकर सड़क पर निकलते हैं।