{"_id":"6819945ec64227fd840240da","slug":"auto-driver-committed-suicide-by-getting-hit-by-swatantrata-senani-express-train-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आने से पहले रेल पटरी पर लेट गया शख्स, ट्रेन से कटकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आने से पहले रेल पटरी पर लेट गया शख्स, ट्रेन से कटकर हुई मौत
Tue, 06 May 2025 10:17 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 06 May 2025 10:17 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में एक शख्स ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। वह स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आने से पहले रेलवे ट्रैक पर लेट गया। इसी दौरान ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के फरीदपुर रिंग रोड अंडरपास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह एक अधेड़ ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार मंगलवार की भोर में औढ़ीहार की तरफ से वाराणसी सिटी स्टेशन की तरफ जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के आने से पहले बरीयासनपुर थाना चौबेपुर निवासी विजय यादव (48) रेलवे ट्रैक पर लेट गया, जिससे कटकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के भाई संजय यादव ने बताया कि विजय उसका बड़ा भाई था, ऑटो चलाता था। वह नशे का आदी भी था। रात में ही घर से लगभग 12:00 बजे घर से निकला था। सुबह ट्रेन से कटने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विजय की पत्नी शीला देवी और एक 22 वर्ष का बेटा व 21 वर्ष की बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा ट्रेन से कटने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।