फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   auraiya accident one brother died two days before wedding anniversary brother called news of death in home in bhadohi

औरैया हादसा: शादी की सालगिरह से दो दिन पहले गई जान, घायल भाई ने फोन कर दी भाई के एक्सीडेंट की खबर

Sat, 16 May 2020 05:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 16 May 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
auraiya accident one brother died two days before wedding anniversary brother called news of death in home in bhadohi
सुनील विश्वकर्मा और मुकेश विश्वकर्मा, (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

लॉकडाउन में कामधाम ठप होने से जयपुर से ट्रक से घर के लिए निकले मुकेश की औरैया सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। 17 मई को शादी की सालगिरह से पूर्व ही मुकेश ने दुनिया को अलविदा कह दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार के कई सदस्य औरैया रवाना हो गए।

विज्ञापन

भदोही जिले के औराई के उगापुर निवासी श्रीधर विश्वकर्मा के तीन बेटों में दूसरे नंबर का बेटा मुकेश विश्वकर्मा(30) जयपुर में गांव के ही सुनील विश्वकर्मा(28) पुत्री प्यारेलाल विश्वकर्मा के साथ फर्नीचर का काम करता था। कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन होने से कामकाज बंद हो गया।
विज्ञापन



शुक्रवार शाम को सुनील और मुकेश ट्रक से घर के लिए निकले। शनिवार की सुबह औरैया में ट्रक पलटने से 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। इसमें मुकेश की मौत हो गई, जबकि सुनील घायल हो गया। सुनील ने फोन कर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक 17 मई को मुकेश की शादी की सालगिरह थी। घर आकर वह शादी की सालगिरह मनाता लेकिन होनी के आगे उसकी नहीं चल सकी।

मुकेश का बड़ा भाई मुंबई, छोटा सूरत में रहकर फर्नीचर का काम करते हैं। मुकेश के पिता श्रीधर स्वयं एक दुकान पर फर्नीचर और तखत बनाने का काम करते हैं। घटना के बाद मुकेश की माता निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उसके घर और ससुराल दोनों परिवार घटना की खबर सुनकर सदमे में आ गए हैं। आसपास के लोग सांत्वना देने के लिए घर पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed