{"_id":"5fdd0295099b6e1ff5665eed","slug":"audio-clip-of-source-person-of-cholapur-police-station-in-varanasi-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के चोलापुर थाने के कारखास की तथाकथित ऑडियो क्लिप वायरल, अवैध खनन कर मिट्टी गिराने की है बात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के चोलापुर थाने के कारखास की तथाकथित ऑडियो क्लिप वायरल, अवैध खनन कर मिट्टी गिराने की है बात
Sat, 19 Dec 2020 12:57 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
चोलापुर थाने के कारखास की एक तथाकथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई है। ऑडियो क्लिप में अवैध खनन कर मिट्टी गिराने की बात कही गई है। इसके साथ ही कारखास पर चोलापुर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन कराने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, देर शाम तक यह भी बात सामने आई कि सोशल मीडिया में जिसने तथाकथित ऑडियो क्लिप वायरल की है उसे पकड़ कर पुलिस ने हलफनामा लिखवा लिया है कि सब कुछ फर्जी है। उधर, इस प्रकरण की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने एसपी ग्रामीण को जांच सौंपी है। एसएसपी जे कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन