{"_id":"5bd3379ebdec2269b34594f7","slug":"atul-maheshwari-scholarship-examination-on-october-28-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 28 अक्तूबर को, 4720 अभ्यर्थी शामिल होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 28 अक्तूबर को, 4720 अभ्यर्थी शामिल होंगे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कराई जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 रविवार को पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में होगी। दो पालियों (11 से 12.30 बजे और 2 से 3.30 बजे तक) में होने वाली परीक्षा के लिए कुल 4720 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा को लेकर अशोका इंस्टीट्यूट में तैयारियां चल रही है। पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेशपत्र डाक के माध्यम से भेजा जा चुका है। इसके बाद भी प्रवेश पत्र और परीक्षा संबंधी किसी भी समस्या के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के नोएडा कार्यालय में फोन नंबर 0120-4649136, 0120-4694138 पर संपर्क किया जा सकता है।
कक्षा नौ से बारहवीं तक के अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ही परीक्षा कराई जाती है। प्रथम पाली की परीक्षा में कक्षा नौ और 10 के 2092 और दूसरी पाली में 11वीं तथा 12वीं के 2628 विद्यार्थी शामिल होंगे।

Trending Videos
अभ्यर्थियों के लिए चार हेल्प डेस्क
अशोका इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन अमित मौर्य के निर्देशन में होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस बार केंद्र पर चार हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इसमें दो छात्रों और दो छात्राओं के लिए है। यहां प्रवेशपत्र में गड़बड़ी संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ ही अभ्यर्थियों को रोल नंबर के हिसाब से कमरे की जानकारी दी जाएगी। सभी विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले आना होगा।
दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
दृष्टिहीन विद्यार्थी अपने साथ राइटर लेकर आ सकते हैं। राइटर अभ्यर्थी की क्लास से नीचे का होना चाहिए। संबंधित राइटर को पहचान-पत्र साथ लाना होगा।
दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
दृष्टिहीन विद्यार्थी अपने साथ राइटर लेकर आ सकते हैं। राइटर अभ्यर्थी की क्लास से नीचे का होना चाहिए। संबंधित राइटर को पहचान-पत्र साथ लाना होगा।