फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attempted Robbery of CSC Operator Foiled Culprit Detained with Pistol in Varanasi

लूट की कोशिश नाकाम: सीएससी संचालक पर पिस्टल तान कर दी धमकी, सूझबूझ से लोगों ने बदमाश को किया पुलिस के हवाले

Sat, 09 May 2026 11:18 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 09 May 2026 11:18 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में सीएससी संचालक से लूट की कोशिश नाकाम रही। बदमाश ने संचालक पर पिस्टल तानी तो संचालक ने अपनी सूझबूझ से उसे गुमराह किया फिर शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया। इस दौरान लोगों ने बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।  

विज्ञापन
Attempted Robbery of CSC Operator Foiled Culprit Detained with Pistol in Varanasi
crime - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय में शनिवार रात जन सेवा केंद्र संचालक जावेद अली से लूट की कोशिश हुई। सूझबूझ दिखाते हुए संचालक ने खुद को बचा लिया, जबकि स्थानीय लोगों ने बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


काजीसराय निवासी जावेद अली शनिवार रात आठ बजे दुकान बंद करने की तैयारी में था, तभी बाइक से एक युवक वहां पहुंचा और कैश निकालने की बात कहने लगा। जावेद ने दुकान बंद होने की बात कही तो युवक वहीं रुक गया। 15 मिनट तक वह मोबाइल पर बात करता रहा और आसपास नजर रखता रहा। 
विज्ञापन


सड़क सुनसान होते ही युवक ने कमर से पिस्टल निकालकर जावेद पर तान दी और कैश देने की धमकी दी। घबराने के बजाय जावेद ने समझदारी दिखाई और कहा कि रुपये पीछे कमरे में रखे हैं। इसके बाद वह अंदर गया और पीछे के रास्ते बाहर निकलकर शोर मचाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भागने की कोशिश कर रहे बदमाश को बाइक समेत पकड़ लिया गया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से पिस्टल और बाइक बरामद कर पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed