फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attempt to kidnap girl in Varanasi mob broke down on three youths in car police saved their lives

वाराणसी में युवती को अगवा करने का प्रयास: कार सवार तीन युवकों पर टूट पड़ी भीड़, पुलिस ने बचाई जान

Sat, 10 Sep 2022 11:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Sep 2022 11:11 PM IST
सार

वाराणसी के चेतना नगर कॉलोनी में शनिवार शाम सरेराह कार सवार युवकों ने एक युवती के अपहरण की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने तीनों युवकों को पुलिस हवाले कर दिया। 
 

विज्ञापन
Attempt to kidnap girl in Varanasi mob broke down on three youths in car police saved their lives
युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चांदपुर इंडस्ट्रीयल इस्टेट के चेतना नगर कॉलोनी में शनिवार शाम कार सवार तीन युवकों ने एक युवती को सरेराह कार में खींचने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने युवकों की जमकर पिटाई की। इस दौरान नई कार भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने किसी तरह चांदपुर इंडस्ट्रीयल इस्टेट के चेतना नगर कॉलोनी भीड़ से युवकों को हिरासत में लिया। देर रात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर महिलाएं और पुरुष मंडुवाडीह थाने पर पहुंच गए। युवती ने आरोपियों के खिलाफ  छेड़छाड़ समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


मंडुवाडीह थाना अंतर्गत महेशपुर की रहने वाली युवती शिवदासपुर स्थित अपार्टमेंट में खाना बनाती है। शाम के समय वह चांदपुर इंडस्ट्रीयल से होकर पैदल शिवदासपुर स्थित अपार्टमेंट जा रही थी। चेतना नगर कॉलोनी के मोड़ पर पहुंचने पर काले रंग की बिना नंबर की नई कार में सवार तीन युवक रूके और युवती से छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन


कार लेकर भागे युवक लेकिन लोगों ने दबोचा
युवती का आरोप रहा कि युवक जबरन कार में खींचने लगे। युवती के शोर मचाने पर आसपास के काफी लोग जुट गए। इस दौरान घबराए युवक कार लेकर भागने लगे लेकिन आसपास के लोगों ने दौड़ा लिया। इस दौरान मारपीट में दो युवकों का सिर भी फट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Attempt to kidnap girl in Varanasi mob broke down on three youths in car police saved their lives
चांदपुर इंडस्ट्रीयल इस्टेट के चेतना नगर कॉलोनी की घटना - फोटो : अमर उजाला

इस बीच सूचना पाकर मंडुवाडीह थाने की फोर्स पहुंची और किसी तरह भीड़ को हटाया। लहूलुहान हाल में युवकों को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को भी कब्जे में लिया। उधर, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर महेशपुर और चेतना नगर कॉलोनी के लोग थाने पहुंच गए। ए

Attempt to kidnap girl in Varanasi mob broke down on three youths in car police saved their lives
घटनास्थल पर आक्रोशित भीड़ को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

डीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह के अनुसार युवती की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में गाजीपुर भंवरकोल निवासी अमरेंद्र तिवारी, औरंगाबाद निवासी सारिक खान और सिगरा लल्लापुरा निवासी अरशद जमाल है। एडीसीपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।
पढ़ेंः बिना पूछे मायके गई पत्नी, लौटी तो पति ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट, शव बोरे में छिपाकर फरार

कार में लगा था हूटर, जमा रहे थे धौंस

Attempt to kidnap girl in Varanasi mob broke down on three youths in car police saved their lives
चेतना नगर कॉलोनी की घटना - फोटो : अमर उजाला

चेतना नगर में लोगों ने बताया कि आरोपियों की कार में पुलिस का हूटर लगा हुआ था। युवती के चीखने पर जब लोग नजदीक पहुंचे तो उसमें एक युवक ने पुलिस की धौंस दी। तेज रफ्तार में कार लेकर भागने का प्रयास युवक कर रहे थे, इस बीच हादसा होने का भी खतरा बन गया था। 

Attempt to kidnap girl in Varanasi mob broke down on three youths in car police saved their lives
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed