{"_id":"656f77ca1ab1ad230706b5d6","slug":"attempt-to-commit-robbery-worth-rs-75-lakh-by-firing-on-driver-and-salesman-varanasi-news-c-20-vns1013-443214-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चालक और सेल्समैन पर फायरिंग कर साढ़े सात लाख की डकैती का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चालक और सेल्समैन पर फायरिंग कर साढ़े सात लाख की डकैती का प्रयास
विज्ञापन
वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के गोइठहा में मंगलवार की भोर में दो बाइक सवार छह बदमाशों ने गुटखा कंपनी के चालक पर फायरिंग कर 7.35 लाख की डकैती का प्रयास किया। गोली से गाड़ी का बोनट धंस गया। पीछे बाइक से आ रहे सेल्समैन पर भी बदमाशों ने फायरिंग की। गुटखा कारोबारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास और डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया। उधर, पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
गोइठहां स्थित गुटखा कंपनी में मालवाहक चालक बड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर बरौनी निवासी राजकुमार और सेल्समैन लेढूपुर निवासी प्यारेलाल सुबह सवा चार बजे डीसीएम और बिक्री का 7.35 लाख रुपये लेकर गोइठहां स्थित कंपनी पर पहुंचे। इसके बाद दूसरी डीसीएम गाड़ी और नकदी लेकर कंपनी के कार्यालय प्रेमचंद्र नगर के लिए निकले। कंपनी से 500 मीटर दूर नकाबपोश दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी लेकर आगे बढ़ गया, इस पर एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। गोली गाड़ी के बोनट पर लगी। इस बीच चालक ने गाड़ी को तेजी से लालपुर पुलिस चौकी पर लेकर भाग आया। ड्राइवर के साथ कंपनी का सेल्समैन प्यारेलाल अपनी बाइक से वाहन के पीछे आ रहा था। बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग की। इस बीच प्यारेलाल वापस कंपनी की तरफ भाग गया।
पांडेयपुर के प्रेमचंद्र नगर काॅलोनी निवासी शशिकांत पांडेय की तहरीर के अनुसार उनकी प्राइवेट फर्म है। जिसका कारखाना और गोदाम गोइठहा लालपुर में है। तहरीर के आधार पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है। हत्या के प्रयास और डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जेल में बंद झुन्ना पंडित गिरोह पर पुलिस को शक
हासिमपुर निवासी और कासगंज जेल में बंद झुन्ना पंडित गिरोह पर शक की सूई घूम रही है। क्योंकि पिछले वर्ष गोइठहां में ही गुटखा कंपनी के सेल्समैन मनीष यादव की लूट के इरादे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हासिमपुर और दौलतपुर, भक्तिनगर से पुलिस ने आठ से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया था। सभी झुन्ना पंडित के इशारे पर वारदात को अंजाम दिए थे। झुन्ना पंडित गिरोह के कुछ करीबियों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है।
इसी स्थान पर 2020 में घड़ी व्यापारी को मारी थी गोली
गोइठहा निवासी श्याम बिहारी मिश्रा की बदमाशों ने छोटी दिवाली 12 नवंबर 2020 को लूट की नियत से गुटखा फैक्ट्री के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान झोले से बिक्री का 20 हजार नकदी और अन्य सामान लूट लिया था। उस घटना के बाद ही क्षेत्रीय लोगों ने पास ही स्थित खेलकूद मैदान में लालपुर चौकी को स्थापित करने की मांग तत्कालीन एसपी सिटी विकासचंद्र त्रिपाठी से मांग की थी। कमिश्नरेट बनने के बाद यह मामला ठंडा पड़ गया।